Galaxy A07 5G Offer : Samsung का 6,000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्ट फोन, मिल रहा सस्ते दामों! जानिए यहां खास ऑफर

On: January 29, 2026 3:50 PM
Follow Us:
Samsung's Galaxy A07 5G smartphone with a 6,000mAh battery is available at a bargain price! Learn about the special offers here.

Galaxy A07 5G Offer : भारतीय मार्केट में सैमसंग शीघ्र ही अपनी A सीरीज का नया फोन Galaxy A07 5G पेश कर सकता है। बता दें कि इस माह के आरंभ में इसे कुछ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी ने अभी तक हैंडसेट के पेश करने की पुष्टी नहीं की है, मगर Galaxy A07 5G की भारत में कीमत और साथ ही RAM, स्टोरेज वैरिएंट से जुड़ी डिटेल्स सामने आ गई हैं। आए जानें इसके बारे में विस्तार से।

इस स्मार्टफोन की इंडिया में कीमत (Galaxy A07 5G Offer)

कीमत की चर्चा करें तो Samsung का ये डिवाइस 4GB और 6GB RAM वेरिएंट में 128GB स्टोरेज ऑफर कर सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने अपनी एक X पोस्ट में बताया है कि आने वाले हैंडसेट की भारत में कीमत 4GB + 128GB RAM और स्टोरेज वैरिएंट के लिए करीब 16 हजार रुपये से शुरु हो सकती है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस लगभग 18 हजार रुपये तक जा सकता है।

Samsung's Galaxy A07 5G smartphone with a 6,000mAh battery is available at a bargain price! Learn about the special offers here.
Samsung’s Galaxy A07 5G smartphone with a 6,000mAh battery is available at a bargain price! Learn about the special offers here.

 

फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स (Galaxy A07 5G Offer)

स्पेसिफिकेशन्स की चर्चा करें तो Samsung के इस डिवाइस में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। डिवाइस में 6nm ऑक्टा-कोर चिपसेट मिल सकता है, जिसे 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Samsung के इस डिवाइस में लेटेस्ट One UI 8.0 के साथ Android 16 मिल सकता है। डिवाइस को छह बड़े Android वर्जन अपडेट के साथ 6 वर्ष के सिक्योरिटी पैच अपडेट भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें  New Kia Seltos Launch : देश में न्यू जेनरेशन के लिए Kia Seltos का प्रोडक्शन हुआ शुरू, कीमतें नये साल को इस तारिख को होगी तय

फोन के संभावित कैमरा स्पेक्स (Galaxy A07 5G Offer)

आपको फोटोग्राफी के लिए Galaxy A07 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। जबकि सामने की तरफ फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, GPS ऑफर करेगा। इसके अतिरिक्त आपको फोन में 6,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment