BharatMala Sadak Pariyojana : भारत सरकार जल्द ही बिहार में चम्पारण वासियों को एक बड़ी सड़क परियोजना की सौगात देने जा रही है। बता दें कि 40 किमी इस सड़क का निर्माण पूरी तरह से लगभग पूरा हो चुका है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही इस सड़क का उद्धाटन कर बिहारवासियों को सौंपने जा रहे हैं। आए जानें आगे विस्तार सें इस परियोजना के बारे में।

यातायात पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा (BharatMala Sadak Pariyojana)
एनएचएआई के अनुसार, मोतिहारी के चोरमा से बैरगनिया तक बनने वाली भारतमाला परियोजना की सड़क लगभग तैयार हो चुकी है। वहीं करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को डायरेक्ट लाभ मिलेगा। यह सड़क लगभग 40 किमी लंबी और 40 मीटर चौड़ी है, इसके बन जाने से यातायात का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा।
नेपाल के साथ सीधे व्यापार करने के रास्ते खुलेंगे (BharatMala Sadak Pariyojana)
अहम बात यह है कि इस सड़क से नेपाल के साथ व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे। माल ढुलाई आसान होगी, जिससे व्यापारियों को कम व्यय में सामान लाने-ले जाने में हेल्प मिलेगी। इस सड़क के तहत नेपाल के साथ व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सामान्य स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। भारतमाला परियोजना से नेपाल के साथ डायरेक्ट व्यापार करने की दिशा मिलेगी।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में