Rapid Rail Corridor Delhi NCR : रैपिड रेल के 4 बड़े प्रोजेक्ट का खाका हुआ तैयार, गुरुग्राम-फरीदाबाद से नोएडा-दिल्ली तक 8 शहर जुड़ेंगे! जानिए यहां पूरी डिटेल

On: January 27, 2026 1:06 PM
Follow Us:
Rapid Rail Corridor Delhi NCR: Blueprints for four major Rapid Rail projects have been finalized, connecting eight cities from Gurugram-Faridabad to Noida-Delhi! Learn the full details here.

Rapid Rail Corridor Delhi NCR : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल के चार बड़े कॉरिडोर का खाका तैयार हो गया है और उसको बनाने की तैयारी भी शुरु हो रही है, जिससे आठ बड़े शहरों को जोड़ने करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। बता दें कि नोएडा से गुरुग्राम के बीच रैपिड रेल की कवायद जोर पकड़ने लगी है, नेशनल कैपिटल रीजन के ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने हरियाणा सरकार को गुरुग्राम के इफ्को चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक रैपिड रेल की डीपीआर यानी विस्तृत परियोजना का खाका सौंप दिया है। हाईस्पीड रेल कनेक्टविटी की दिशा में इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। इससे भविष्य में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हाईस्पीड नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा।

सूरजपुर तक बनेगा से कॉरिडोर (Rapid Rail Corridor Delhi NCR)

प्रस्तावित रैपिड रेल प्रोजेक्ट के जरिए ये कॉरिडोर सेक्टर 54 से गुजरेगा और फरीदाबाद के बाटा चौक से होते हुए आगे सेक्टर 85-86 के चौराहे की ओर से नोएडा सेक्टर सेक्टर 142-168 से गुजरते हुए सूरजपुर तक जाएगा। बता दें कि इस रूट में छह स्टेशन तैयार किए गए हैं। इस रैपिड रेल कॉरिडोर पर 15 हजार करोड़ रुपये का व्यय आने की संभावना है। ये हरियाणा से गुजरने वाला तीसरा नमो भारत प्रोजेक्ट तैयार होगा।

Rapid Rail Corridor Delhi NCR: Blueprints for four major Rapid Rail projects have been finalized, connecting eight cities from Gurugram-Faridabad to Noida-Delhi! Learn the full details here.
Rapid Rail Corridor Delhi NCR: Blueprints for four major Rapid Rail projects have been finalized, connecting eight cities from Gurugram-Faridabad to Noida-Delhi! Learn the full details here.

दिल्ली से पानीपत और करनाल तक रैपिड रेल कॉरिडोर (Rapid Rail Corridor Delhi NCR)

हरियाणा-वासियों को सूचित कर दें कि, दिल्ली गुरुग्राम मानेसर बावल और दिल्ली पानीपत करनाल रैपिड रेल रूट पर पहले ही कार्य आगे बढ़ चुका है और केंद्र सरकार की स्वीकृति की प्रतीक्षा है। दिल्ली-बावल कॉरिडोर का व्यय 32 हजार करोड़ रुपये के लगभग आएगा। दिल्ली से करनाल कॉरिडोर पर भी 33 हजार करोड़ रुपये की लागत संभावित है। ये दोनों ही कॉरिडोर सराय काले खान से शुरू होने की संभावना है, जहां से दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का मुख्य बिंदु है।

ये भी पढ़ें  Pooja Hegde : पूजा हेगड़े ने किया बड़ा खुलासा, को-एक्टर ने की थी उसके साथ गंदी हरकत! जानिए यहां पूरी कहानी

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट RRTS कॉरिडोर होगा तैयार (Rapid Rail Corridor Delhi NCR)

वहीं केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार भी सराय काले खान से जेवर या गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड मेट्रो कनेक्टिविटी का नियोजना कर रहे हैं। गुरुग्राम-नोएडा RRTS कॉरिडोर को दिल्ली-बावल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इसमें आईजीआई एयरपोर्ट पर भी एक स्टेशन होगा और इसी तरह गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर में सूरजपुर स्टेशन होगा।

Rapid Rail Corridor Delhi NCR: Blueprints for four major Rapid Rail projects have been finalized, connecting eight cities from Gurugram-Faridabad to Noida-Delhi! Learn the full details here.
Rapid Rail Corridor Delhi NCR: Blueprints for four major Rapid Rail projects have been finalized, connecting eight cities from Gurugram-Faridabad to Noida-Delhi! Learn the full details here.

दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल कॉरिडोर का होगा विस्तार (Rapid Rail Corridor Delhi NCR)

वहीं हरियाणा की बात करें तो, रैपिड रेल बन जाने से इफ्को चौक से फरीदाबाद सिर्फ 22 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। जबकि इफ्को चौक से नोएडा का सफर मात्र 38 मिनट का तक रह जाएगा। इससे दिल्ली एनसीआर में दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर या दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों के मध्य ट्रैफिक जाम की समस्या से बेहद हद तक निपटा जा सकेगा।

हरियाणा सरकार और NCRTC में इस प्रस्ताव पर चर्चा (Rapid Rail Corridor Delhi NCR)

एनसीआरटीसी ने चर्चा करते हुए हरियाणा सरकार के सामने रैपिड रेल का कॉरिडोर एलिवेटड यानी सड़क के ऊपर नबाने का प्रस्ताव रखा है। जबकि प्रदेश सरकार गुरुग्राम में अंडरग्राउंड रूट चाहती है। इस पर एनसीआरटीसी, हरियाणा सरकार और अन्य संबंधित पक्षों की बड़ी मीटिंग होने वाली है। प्रदेश सरकार का तर्क है कि एलिवेटेड रोड से फ्लाईओवर, पुल या अन्य तरह के भविष्य में निर्माण से दिक्कतें आ सकती हैं। प्रदेश सरकार के अनुसार गुरुग्राम में मात्र 1-2 स्टेशनों से बात नहीं बनेगी, भविष्य में कैसे इसका विस्तार होगा, इस पर अभी से योजना बनानी पडे़गी। मात्र 3 से 5 किलोमीटर के रूट के लिए गुरुग्राम में कोई रैपिड रेल की सवारी नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें  Haryana-Delhi Corridor : दिल्ली से हरियाणा तक अब मिलेगी जाम से निजात, ₹4700 करोड़ की लागत से बनेगा ये शानदार कॉरिडोर
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment