New Aadhaar app : UIDAI जल्द ही आधार कार्ड से संबधिंत जुड़े कामों में तेजी लाने के लिए नया ऐप लॉन्च करने जा रही है। दरअसल् UIDAI ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके सूचना दी है कि ये न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 यानि कल को पेश होने जा रहा है। बता दें कि आने वाले दिनों न्यू आधार ऐप के सभी फीचर्स अनलॉक हो जाएंगे। इस ऐप की सहायता से घर बैठे आधार पर मोबाइल नंबर और एड्रेस को बदलाव कर पाएंगे। आइए इसके बारे में जानकारी में जानते हैं।
न्यू ऐप को लेकर यूआईडीएआई ने के क्या कहा ? (New Aadhaar app)
यूजरों को बता दें कि यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों के लिए सुविधा देने के लिए उपलब्ध है। UIDAI ने पोस्ट करके प्राइवेसी फर्स्ट की बात भी सुनिश्चित करते हुए रखी है। पोस्ट में लिखा है कि म्यूजिक कॉन्सर्ट में एंट्री केवल म्यूजिक के लिए होनी चाहिए ना कि काफी डेटा शेयरिंग की। न्यू आधार ऐप में प्राइवेसी फर्स्ट ऐप का ध्यान रखना अनिवार्य है।

आधार कार्ड की फोटोकॉपी की समस्याएं होगी समाप्त (New Aadhaar app)
न्यू Aadhaar App में उपयोगकर्ता के लिए मोबाइल के तहत अपनी पहचान को दिखा सकते हैं और अन्य पर्सनल डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं। इसके लिए हर जगह पर आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरुरत नहीं होगी। इसलिए न्यू आधार ऐप आपके आधार से जुड़े सारी जानकारी रखेंगा।
आधार के साथ रजिस्टर्ड नंबर से कर सकेगें लॉगइन (New Aadhaar app)
न्यू आधार ऐप को इंस्टॉल करने के पश्चात उसमें रजिस्टर्ड नंबर से लॉगइन करना होगा। एक बार लॉगइन करने के बाद उपयोगकर्ता अपना आधार कार्ड देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उसे साझा भी कर सकेंगे। शेयर करने के दौरान वह पर्सनल डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं।

आधार कार्ड पर नंबर को कैसे बदलें (New Aadhaar app)
यूजरों को सूचित कर दें कि, न्यू आधार ऐप के अंदर मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर एड कर दिया गया है। फुल वर्जन आने के पश्चात इस न्यू फीचर को यूज कर पाएंगे। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठे आप ये पूरा काम कर सकेंगे।
आधार कार्ड पर एड्रेस ऐसे बदलें (New Aadhaar app)
वहीं आप न्यू आधार ऐप पर घर बैठे एड्रेस चेंज कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को नए एड्रेस के सपोर्टिंग में दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिसकी जानकारी आप ऐप पर ही लिस्टेड मिल जाएगा।














