Fatehabad News : विभागीय कार्रवाई झेल रहा कर्मचारी भी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित,

On: January 26, 2026 6:42 PM
Follow Us:
Fatehabad News An employee facing departmental action was also honored on Republic Day.

Fatehabad News : हरियाणा के फतेहाबाद में विभागीय कार्रवाई झेल रहा एक सरकारी कर्मचारी भी गणतंत्र दिवस पर अच्छे कार्य, ड्यूटी के प्रति निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। जिस कर्मचारी को ड्यूटरी में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उसे ही सम्मानित किए जाने के बाद अब लोग सवालिया निशान उठाने लगे हैं।

दरअसल गणतंत्र दिवस पर फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने जिले में अच्छे कार्य करने वाले, अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठावान और अपनी नौकरी के साथ-साथ सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा था। फतेहाबाद में कार्यरत APRO नरेंद्र सोनी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गणतंत्र दिवस पर “उल्लेखनीय कार्य” के लिए सम्मानित किया गया, जो कई सवाल खड़े करता है।

Fatehabad News : विभाग के अध्यक्ष ने भी नहीं की थी अनुशंसा

चौंकाने वाली बात यह है कि इस सम्मान के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष की ओर से कोई अनुशंसा नहीं की गई, फिर भी उन्हें सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, APRO नरेंद्र सोनी अधिकारियों की ऑफिसर मीटिंग में हुई ग़ैर-ज़रूरी और गुप्त बातों को चयनित मीडिया तक पहुंचाने के शक के दायरे में भी रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों की मीटिंग से जुड़ी अंदरूनी बातें मीडिया में लीक किए जाने को लेकर उन पर संदेह जताया गया है, जिससे प्रशासनिक गोपनीयता पर भी सवाल उठते हैं।

ये भी पढ़ें  IAS Transfer List 2025 : हरियाणा में बड़े स्तर पर IAS अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

ड्यूटी में लापरवाही और समय पर कार्यालय न आने की शिकायतों को गंभीर मानते हुए उपायुक्त ने APRO नरेंद्र सोनी को नगराधीश कार्यालय में सुबह और शाम हाजिरी लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर रखे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि
? जिस कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही हो,
? जो मीटिंग की गोपनीय बातों के लीक होने के शक के दायरे में रहा हो,
? और जिस पर स्वयं उपायुक्त निगरानी के आदेश दे चुके हों,
उसे सम्मानित कराने की अनुशंसा किस अधिकारी ने की?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment