Bank Strike : कल से बैंकों की हड़ताल, जानिए यहां कौन- कौन से बैंक रहेंगे बंद ?

On: January 26, 2026 2:55 PM
Follow Us:
Bank Strike: Banks will be on strike from tomorrow, find out which banks will remain closed?

Bank Strike : बैंक ग्राहकों जरा ध्यान दो, कल से बैंक हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर आप आने वाले दिनों में अपने किसी भी काम से बैंक जाने का नियोजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर-गांव के बैंक की छुट्टियों के बारे में अवश्य जान लें, जिसके बाद ही बैंक जाने का नियोजना बना पाए। बता दें कि 27 जनवरी यानि कल को पूरे देश में बैंकों की हड़ताल होने वाली है। ऐसे में 27 जनवरी मंगलवार के दिन देशभर के भिन्न-भिन्न शहरों और राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपनी बैंक ब्रांच के बंद या खुले रहने के बारे में अवश्य जानें, जिसके बाद ही बैंक जाने का नियोजना बनाएं।

27 जनवरी को बैंकों की हड़ताल (Bank Strike)

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 27 जनवरी 2026 को पूरे भारत में बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। ऐसे में 27 जनवरी मंगलवार को देश के कई शहरों और जिलों में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जिसके चलते बैंक बंद रह सकते हैं। अब बैंक ग्राहकों के मन में संदेह आता है कि इस हड़ताल की वजह से कौन- कौन से बैंक बंद रहेंगे?

Bank Strike: Banks will be on strike from tomorrow, find out which banks will remain closed?
Bank Strike: Banks will be on strike from tomorrow, find out which banks will remain closed?

 

बैंक हड़ताल की वजह से ये बैंक बंद रहेंगे (Bank Strike)

बैंक ग्राहकों के संदेह को दूर करने के लिए बता दें कि, 27 जनवरी को होने वाली बैंक हड़ताल में देश के सरकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे। इसमें SBI, PNB, BOB, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे दिग्गज सरकारी बैंक से संबधिंत रखने वाले कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें  PAN card new rules 2026 : पैन कार्ड धारकों के लिए आई अपडेटः लागू होंगे अब ये नियम, ये गलती करने पर होगी 7 वर्ष की कारावास

प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे ? (Bank Strike)

यदि ग्राहकों को प्राईवेट बैंक को लेकर संदेह तो जी हां, 27 जनवरी को बैंक हड़ताल के दिन देशभर के सभी प्राइवेट बैंक जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे सभी प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे। बैंक हड़ताल में प्राइवेट बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं होने वाले हैं। ऐसे में इस दिन प्राइवेट बैंक सामान्य तौर पर निरंतर खुले रहेंगे।

Bank Strike: Banks will be on strike from tomorrow, find out which banks will remain closed?
Bank Strike: Banks will be on strike from tomorrow, find out which banks will remain closed?

 

देश में बैंकों की हड़ताल क्यों हो रही है ? (Bank Strike)

दरअसल् UFBU यानी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस देश की 9 बड़ी बैंक यूनियनों का संगठन है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। बैंक यूनियनों की डिमांड है कि बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में 5 दिन काम करना हो और उन्हें 2 दिन यानी शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी मिलें। अभी बैंक कर्मचारी को सप्ताह में 6 दिन काम करते हैं, इसलिए बैंक हड़ताल करने जा रहे हैं।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment