77th republic day 2026 : 76वां या 77वां- इस बार कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा देश? इसको लेकर लोग हुए हुए कन्फ्यूज

On: January 25, 2026 6:16 PM
Follow Us:
77th Republic Day 2026: 76th or 77th – which Republic Day will the country celebrate this year? People are confused about this.

77th republic day 2026 : देश में जैसे-जैसे रिपब्लिक डे यानि गणतंत्र दिवस पास आने लगता है, लोगों के मन में एक संदेह भी उठने लगता है कि इस बार हम कौन-सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस वर्ष 2026 में भी कई लोग इसी संदेह में हैं कि यह भारत का 76वां गणतंत्र दिवस है या फिर 77वां दिवस मनाया जा रहा है। तो आइए आज इस संदेह को दूर करते हैं और जानते हैं कि इसे गिनने का सही तरीका क्या है?

76वां या 77वां- क्या है सुनिश्चित जवाब ? (77th republic day 2026)

आपको डायरेक्ट शब्दों में कहें तो, 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) मनाएगा। इसे समझने के लिए हमें इतिहास की तारीखों पर एक बार नजर फेरनी होगी। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और इसी दिन भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना, तो हमें इसी के हिसाब से गणना के आधार पर गणतंत्र दिवस का वर्ष तय कर पाते है।

77th Republic Day 2026: 76th or 77th – which Republic Day will the country celebrate this year? People are confused about this.
77th Republic Day 2026: 76th or 77th – which Republic Day will the country celebrate this year? People are confused about this.

 

ऐसे हुआ यह 77वां गणतंत्र दिवस (77th republic day 2026)

यदि लोग वर्तमान साल (2026) में से संविधान लागू होने वाले साल (1950) को घटा देते हैं। इस गणित के हिसाब से लगता है कि यह 76वां वर्ष है। मगर, ध्यान देने वाली विशेषता यह है कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना पहला (1st) गणतंत्र दिवस मनाया था। इसी के हिसाब हम वर्षों का क्रम तय करते है, जैसाकि नीचे बताया गया है।

इसलिए यदि हम इसे क्रम में देखें, तो- 

  • 26 जनवरी 1950- पहला (1st) वर्ष पड़ता है।
  • 26 जनवरी 1951- दूसरा (2nd) वर्ष पड़ता है।
  • 26 जनवरी 1959- दसवां (10th) वर्ष पड़ता है।
  • 26 जनवरी 1999- 50वां (गोल्डन जुबली) वर्ष पड़ता है।
  • 26 जनवरी 2024- 75वां वर्ष पड़ता है।
  • 26 जनवरी 2025- 76वां वर्ष पड़ता है।
  • 26 जनवरी 2026- 77वां वर्ष पड़ता है।
ये भी पढ़ें  Wrong content Google Search : क्या आप गूगल पर गलती से भी ये 6 चीजें सर्च कर रहें! तो सतर्क हो जाईए, वरना हो जाएगी जेल

आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस के मामले में, हम उसकी वर्षगांठ को नहीं, बल्कि उस ‘दिन’ को गिनते हैं। क्योंकि 1950 में पहली बार यह समारोह हुआ, इसलिए 2026 में यह 77वीं बार आयोजित होने जा रहा है।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ? (77th republic day 2026)

पाठकों को ऐतिहासिक तौर पर सूचित करते हैं कि 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद तो हो गया था, किंतु हमारे पास अपना संविधान नहीं था। हम तब भी ब्रिटिश कानून ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935’ के तहत चल रहे थे। 26 जनवरी 1950 को जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और तिरंगा फहराया, तब भारत सही मायनों में एक गणराज्य बना। तब से हर वर्ष बड़ी धूम-धाम के साथ रिपब्लिक डे मनाया जाता है, जिसमें भारत अपनी सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन कर अपने देश का गौरव दुनिया में दर्शाते है।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद

Leave a Comment