PM SVANidhi Credit Card : देशभर में फुटपाथ पर काम करने वाले, ठेला लगाने वाले और छोटे स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अब पैसा कमाना पहले जैसा कठिन नहीं रहा। क्योंकि केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष क्रेडिट कार्ड पेश किया है, ऐसे में अब क्रेडिट कार्ड सिर्फ सैलरी वालों के लिए ही नहीं रहेगा। अब इसका उपयोग छोटे कामकार भी कर सकेंगे। आए जानें आगे विस्तार से
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का क्या मकसद है ? (PM SVANidhi Credit Card)
पाठकों को बता दें कि, इस कार्ड के तहत वेंडर्स बिना गारंटी बैंकिंग सिस्टम से जुड़ सकेंगे और अपनी अनिवार्यता के अनुसार व्यय कर पाएंगे। इसका उद्देश्य है कि छोटे कारोबारी सूदखोरों से बचें और उन्हें सस्ता, सेफ और आसान आर्थिक सहयोग मिले। यही कारण है कि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड को छोटे बिजनेस के लिए एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।
जानें पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के बारे में (PM SVANidhi Credit Card)
- दरअसल् बता दें कि पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड एक RuPay आधारित कार्ड है, जो सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह ही कार्य करता है।
- इससे आप रोजमर्रा का सामान खरीद सकते हैं बिल भर सकते हैं और डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
- इसकी शुरुआत 10 हजार रुपये की लिमिट से होगी और जिसे बाद में 30 हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा।
- इस कार्ड की सबसे बड़ी अहमियत यह है कि 20 से 50 दिनों तक पैसा लौटाने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा।
- कार्ड 5 साल के लिए वैलिड होगा और UPI से लिंक रहेगा और जिससे QR कोड स्कैन कर भुगतान भी किया जा सकेगा।

ये बनवा सकता है यह कार्ड ? (PM SVANidhi Credit Card)
- यह कार्ड उन्हीं नागरिकों को मिलेगा जो पहले से पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े हैं।
- ऐसे में जिन्होंने दूसरा लोन समय पर चुका दिया है और तीसरे के लिए पात्र हैं या जो तीसरा लोन ले चुके हैं।
- वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जो आवेदक की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए और वह किसी भी बैंक या क्रेडिट कार्ड का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
- इस कार्ड से छोटे कारोबारी अपने काम के लिए सामान खरीद सकते हैं।
- आप अपना खर्च को EMI में परिवर्तन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कैशलेस तरीके से पेमेंट कर सकते हैं और EMI पर ब्याज भी कम रखा गया है।
आवेदन के लिए अनिवार्य दस्तावेज और कैसे फिल करें? (PM SVANidhi Credit Card)
- सबसे पहले आप पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन करें।
- इसके लिए आप pmsvanidhi.mohua.gov.in वेबसाइट या PMS मोबाइल ऐप पर जाएं और Apply for Credit Card ऑप्शन सिलेक्ट करें।
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद आधार और वेंडर डिटेल से वेरिफिकेशन करें।
- फिर फॉर्म भरकर बैंक चुनें और eKYC पूर्ण करें।
- इसके लिए कुछ अनिवार्य दस्तावेज चाहिए होंगे जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वेंडिंग सर्टिफिकेट या पहचान पत्र, सेविंग बैंक अकाउंट डिटेल और पता प्रमाण शामिल हैं।













