PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

On: January 24, 2026 8:49 AM
Follow Us:
PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : देशभर में चल रही प्रधानमंत्री सम्मान निधि किसान योजना से जुड़ी किस्तों पर किसानों की निगाह बनी हुई है। क्योंकि 21वीं किस्त खाते में आने के बाद से अब सभी को 22वीं किस्त का बेसब्री से प्रतीक्षा है। किसानों की प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है। मगर उससे पहले बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके मन में एक बार फिर से ये सवाल उठा है कि क्या उन किसानों को भी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त आएगी जो दूसरों की जमीन पर यहां खेती करते है? जाने आगे विस्तार से…

भारतीय किसानों के बारे में जानें (PM Kisan Yojana Rules)

कई वर्षों से भारत में यहां मजूदर यानि छोटे किसान दूसरों की जमीन पर खेती करके अपना गुजारा करते हैं। क्योंकि उनके पास इतनी जमीन नहीं होती है कि वो अपने परिवार का पालन के लिए खेती कर सकें। इसलिए वह दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं। यानी खेती करके आधी फसल उस किसान को देते हैं जिसका खेत होता और आधी फसल खुद रखते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे किसानों को लेकर पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है या नहीं।

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.
PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

 

दूसरों की जमीन पर खेती कर रहे किसानों को क्या मिलेगी किस्त ? (PM Kisan Yojana Rules)

पाठकों को बता दें कि पीएम किसान योजना का फायदा हर वो किसान उठा सकते हैं जिसके नाम पर खेती की जमीन उपलब्ध है। जब यह योजना आरंभ हुई थी छोटे और सीमांत किसानों को ही इसका फायदा मिलता था। किंतु बाद में सरकार ने इसमें परिवर्तन किया था और वो सभी किसान इस योजना के लिए पात्र हो गए जिनके पास खेती की जमीन उपलब्ध है। दरअसल् किसी के पास खेती वाली जमीन नहीं है, तो वह इस योजना का फायदा नहीं उठा सकता। यदि आप एक किसान हैं, लेकिन आपके पास खेती वाली जमीन नहीं है, आप दूसरे किसान की जमीन पर खेती करते हैं तो आपको किसान योजना का फायदा नहीं मिलेगा। सोशल मीडिया पर जो इसको लेकर जो बहस चल रही हैं उनको जवाब है नहीं।

ये भी पढ़ें  Haryana Government News : हरियाणा सरकार ने दिखाए तेवर, इन 14 जिलों में अब डिलीवरी कंपनियों को खरीदने होंगे E-Vehicle

जानिए कब आएगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त ? (PM Kisan Yojana Rules)

किस्त का इंतजार कर रहें किसानों को बता दें कि, पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर जो अपडेट आ रहे हैं उसके अनुसार बजट के बाद ही इसके आने की उम्मीद है। 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होगा। बजट के बाद ही PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। चालू वित्त वर्ष की यह आखिरी किस्त होगी। क्योंकि अप्रैल से नया वित्त वर्ष आरंभ हो जाएगा।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment