Haryana SDRF Battalion : हरियाणा में गृह विभाग ने SDRF बटालियन को दी मंजूरी, 1149 पदों पर अग्निवीरों की बनेगी बटालियन

On: January 21, 2026 11:12 AM
Follow Us:
Haryana SDRF Battalion: The Home Department has approved the SDRF battalion in Haryana, a battalion of fire warriors will be formed on 1149 posts.

Haryana SDRF Battalion : प्रदेशवासियों के लिए अहम खबर है कि हरियाणा में प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया बल (एचएसडीआरएफ) की नई बटालियन तैयार की जाएगी। गृह विभाग ने 1149 पदों वाली पूरी बटालियन को स्वीकृति दे दी है। बता दें कि इसमें ज्यादात्तर अग्निवीरों को शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सभी मंडलों में त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) बनाई जाएगी।

प्रशिक्षिण प्रोटोकॉल और परिचालन तत्परता पर फोकस (Haryana SDRF Battalion)

हाल ही में वित्तायुक्त राजस्व और गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में बल की स्थापना को लेकर व्यापक रोडमैप तैयार किया गया। उन्होंने इस दौरान बताया है कि किसी भी आपदा के समय पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, जनशक्ति की तैनाती, विशेष प्रशिक्षण प्रोटोकाल और परिचालन तत्परता पर फोकस किया गया है। हरियाणा सरकार ने व्यापक अंतर-विभागीय समन्वय आरंभ किया है, जिसमें पुलिस और गृह विभाग को फोर्स को संचालन करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने एसडीआरएफ की स्थापना, संगठन, प्रशिक्षण और नियुक्ति को लेकर विस्तार रुप से दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Haryana SDRF Battalion: The Home Department has approved the SDRF battalion in Haryana, a battalion of fire warriors will be formed on 1149 posts.
Haryana SDRF Battalion: The Home Department has approved the SDRF battalion in Haryana, a battalion of fire warriors will be formed on 1149 posts.

 

हरियाणा सीडीआरएफ बटालियन है मजबूत (Haryana SDRF Battalion)

गृह सचिव ने के मुताबिक, प्रदेश के पास प्रशिक्षित आपदा प्रतिक्रिया कर्मियों का एक स्ट्रॉन्ग बेस है। आइआरबी भोंडसी की पहली बटालियन नोडल आपदा प्रतिक्रिया इकाई के रूप में काम करती है, जिसमें 594 पुलिसकर्मी कोलैप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, फ्लड रेस्क्यू और केमिकल बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल और न्यूक्लियर (सीबीआरएन) प्रतिक्रिया में प्रशिक्षित हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फोर्श उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अहम मदद करते हुए यह सुनिश्चित करता है कि कर्मी आपदा प्रतिक्रिया तकनीकों में सबसे आगे रहें। समर्पित एवं पेशेवर रूप से प्रशिक्षित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना से हरियाणा की आपदाओं और आपात स्थितियों में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता में शानदार वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें  Haryana Electricity new initiative : हरियाणा में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग ने चलाई नई पहल, बिजली चोरी की दो जानकारी और पाओ इतना इनाम
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment