Haryana New E-Bus : प्रदेश वासियों के लिए अहम तथा खुश भरी सूचनाएं सामने आई हैं। बता दें कि हरियाणा सरकार के द्वारा सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सस्ता और पर्यावरण के समर्पित के दिशा में बड़ा लिया है। दरअसल् पीएम इलेक्ट्रिक बस सेवा योजना के अनुसार हरियाणा में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें संचालन की जाएंगी। आए जानें आगे विस्तार से…
किन-किन शहरों में चलेगी ई-बसें (Haryana New E-Bus)
हरियाणा वासियों को सूचित कर दें कि, ये बसें 9 मीटर लंबी होंगी और इनमें लगभग 35 यात्रियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे सामान्य यात्रियों को आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त सफर का आनंद मिलेगा। हाई पावर परचेज कमेटी की स्वीकृति के पश्चात यह योजना पानीपत, यमुनानगर, करनाल, हिसार और रोहतक जिलों में लागू की जाएगी। प्रत्येक जिले को 50-50 बसें उपलब्ध रुप से संचालन कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने के लिए 375 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें भी उपलब्ध की जा रही हैं, जिनमें से कुछ का संचालन पहले ही आरंभ हो चुका है।

बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों का कार्य कितना पूरा हुआ है ? (Haryana New E-Bus)
बरहाल्, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में सबसे बड़ा चैलेंज चार्जिंग स्टेशन के प्रोसेस को लेकर चल रहा है। इसे मद्देनजर रखते हुए विभिन्न जिलों में चार्जिंग स्टेशन डेवलप किए जा रहे हैं। पानीपत में स्टेशन पूरी तरह रेडी हो चुका है, यमुनानगर में करीब 70 फीसदी काम पूरा हो गया है, जबकि पंचकूला, करनाल और रोहतक में टेंडर प्रोसेस पूरा कर निर्माण जल्द आरंभ होने की उम्मीद है।
इन जिलों में संचालन हो रही ई-बसें (Haryana New E-Bus)
पाठकों को बता दें कि हरियाणा के कई जिलों में सीमित संख्या में इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और रेवाड़ी में इन बसों का संचालन मुख्य रूटों पर किया जा रहा है। इस तरह प्रदेशवासियों के लिए यात्रा प्रदूषण-मुक्त और आनंद भरी उपलब्ध हो रही है।













