Princess Leonor : 20 साल की प्रिंसेस लियोनोर रचने जा रही है कीर्तिमान, 150 वर्षों बाद बनेगी इस देश की पहली रानी

On: January 19, 2026 6:51 PM
Follow Us:
Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.

Princess Leonor : दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां राजा-रानी का राज कायम हैं। इसी निमित 150 वर्ष बाद में पहली बार फिर एक रानी स्पेन का राज संभालने जा रही है। बता दें कि राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की 20 वर्षीय बेटी राजकुमारी लियोनोर अब अपने परिवार की गद्दी संभालने के लिए पूरी तहर से तैयार हो गई हैं। आए जानें आगे विस्तार से…

इसाबेला II के बाद वे देश की पहली महिला शासक (Princess Leonor)

प्रिंसेस लियोनोर  1800 के दशक से अब तक इसाबेला II के बाद वे देश की पहली महिला शासक बनने जा रही हैं। 1700 के दशक के शुरु से ही स्पेन का राज बोर्बोन राजवंश के पास रहा है। वहीं इन्होंने स्पेन के उत्तराधिकार युद्ध में हैब्सबर्ग राजवंश पर विजय प्राप्त की थी।

Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.
Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.

कैसे बनेगी स्पेन की रानी बनेंगी लियोनोर ? (Princess Leonor)

इतिहास की बात करें तो, जनरल फ्रेंको की तानाशाही समाप्त होने के पश्चात 1975 में राजा जुआन कार्लोस प्रथम के साथ राजशाही बहाल हुई, जिन्होंने स्पेन को लोकतंत्र की ओर ले जाने में निर्णायक भूमिका अदा की थी। उन्होंने साल 2014 में पद त्याग दिया और सिंहासन की गद्दी अपने पुत्र फेलिप को सौंप दी थी। अब वहीं उनकी बेटी लियोनोर सिंहासन की अगली उत्तराधिकारी चुनी गई हैं।

लियोनोर परिवार के बारे में जानें (Princess Leonor)

लियोनोर के पापा फेलिप ने 2004 में पूर्व पत्रकार लेटिजिया के संग विवाह किया और 42 वर्ष की उम्र में वह रानी बनीं। इस शाही दंपति की दो बेटियां है जिसमें पहली बेटी राजकुमारी लियोनोर, जिनका जन्म 2005 में हुआ और जो इस टाइम सिंहासन की उत्तराधिकारी चुनी गई हैं। वहीं दूसरी बेटी इन्फेंटा सोफिया, जिनका जन्म 2007 में हुआ। इस तरह शाही परिवार में गद्दी को लेकर लियोनोर को चुना गया है।

ये भी पढ़ें  Treatment of kidney infection : पथरी निकालने में और इन्फेंक्शन में ये 8 नेचुरल ड्रिंक्स इलाज करने में माहिए, आए जानें यहां पूरी डिटेल
Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.
Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.

20 वर्ष की आयु में पूरा किया परिक्षण (Princess Leonor)

स्पेन के कानून के मुताबिक, सिंहासन पर बैठने से पहले उत्तराधिकारी को सेना, नौसेना और वायु सेना में सैन्य प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। लियोनोर ने वेल्स के यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा के साथ अपनी उच्च शिक्षा आरंभ की। स्पेन की होने वाली रानी ने तब से ही देश की कमांडर-इन-चीफ के रूप में भी सैन्य प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। बता दें कि लियोनोर ने अगस्त 2023 में जरागोजा में सेना ट्रेनिंग के साथ सैन्य अभ्यास की शुरुआत की, जहां वह 560 कैडेटों के एक ग्रुप में सम्मिलित हुईं।

Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.
Princess Leonor: 20-year-old Princess Leonor is about to create a record, becoming the first queen of this country after 150 years.

17,000 मील की समुद्री यात्रा पूरी की (Princess Leonor)

लियोनोर ने 2024 में गैलिसिया में नौसेना ट्रेनिंग की स्टार्टिंग की और ट्रेनिंग शिप जुआन सेबेस्टियन डी एल्कानो पर सवार होकर 140 दिनों की 17,000 मील की समुद्री यात्रा पर निकलीं। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने चालक दल के सदस्य के रूप में अटलांटिक महासागर, दक्षिण अमेरिका के चारों ओर और न्यूयॉर्क तक की यात्रा पूरी की। बता दें कि दिसंबर 2025 में, लियोनोर ने अकेले ही पिलाटस पीसी-21 विमान में अपनी पहली उड़ान पूरी की और ऐसा करने वाली वह स्पेनिश शाही परिवार की पहली महिला सदस्य बनीं। स्पेन की होने वाली रानी लियोनोर ने राज शाही परिवार की गद्दी संभालने के लिए सभी तरह की ट्रेनिंग ले ली है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment