Gold Silver price update : सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। शुक्रवार को मार्केट बंद होने से पहले चांदी की कीमतें अचानक से 12 हजार रुपए तक बढ़ी और शाम होते फिर से कम हो गई। आज यानि 10 जनवरी 2026 को सोने चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। चूंकि आज और कल मार्केट बंद है, इसलिए आज का भाव ही कल रात तक मान्य रहेगा। सोमवार को फिर से नए रेट खुलेंगे।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 37 हजार 122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि एक दिन पहले यह कीमत 1 लाख 35 हजार 773 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। आज और कल यही रेट मान्य रहेगा। वहीं दूसरी प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स की बात करें तो यहां प्योर गोल्ड की कीमत 1 लाख 39 हजार 470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 24 घंटे पहले 1 लाख 38 हजार रुपए के आसपास यह कीमत थी।
IBJA पर सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)
सोना 24 कैरेट : 137122 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट : 136573 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट : 125604 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट : 102842 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट : 80216 रुपये प्रति 10 ग्राम
10 January 2026 आज चांदी का भाव क्या रहा
Gold Silver price update : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं और पिछले एक माह से चांदी अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है। कभी कीमत बढ़ जाती है तो कभी घट जाती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी कीमत 2,42,808 रुपये किलो थी। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए लिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव 2,48,900 रुपये प्रति किलो हो गया।
Gold Silver price in Haryana : हरियाणा में सोने चांदी का भाव
हरियाणा में सोने चांदी के भाव (Haryana sona chandi ka bhav) की बात करें तो 10 जनवरी को हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रही। अलग-अलग शहरों में कीमत में थोड़ा बहुत कम ज्यादा अंतर हो जाता है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई। चांदी की बात करें तो चांदी 2 लाख 48 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही है।













