Gold Silver price today : दो दिन मार्केट बंद रहने के बाद सोमवार को मार्केट के खुलते ही फिर से सोना चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोना चांदी की कीमतें और कम हो सकती हैं हालांकि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रहे हालातों के बीच परिणाम बदल सकते हैं। आज 5 January 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि सोमवार को मार्केट खुलने के बाद सुबह का 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 34 हजार 782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी प्रसिद्ध वेबसाइट गुडरिटर्न्स के अनुसार गोल्ड 1 लाख 35 हजार 960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड 1 लाख 39 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
5 जनवरी सोने का भाव (Gold Silver price today)
शुद्धता सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 78848 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold Silver price today : चांदी के भी बढ़ सकते हैं भाव
5 January 2026 Chandi ka bhav : चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हैं लेकिन आगामी दिनों में चांदी के भाव भी बढ़ सकते हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में सुरक्षित निवेश की तरफ रुझान बढ़ेगा और इससे कीमतें बढ़ने की संभावना है।
वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक कीमत 2 लाख 34 हजार 550 रुपए पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव घटकर 2,40,900 रुपये प्रति किलो हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।














