Haryana Express-way Project : हरियाणा इस 121 KM लंबे एक्सप्रेस-वे माध्यम से जुड़ेगा कई राज्यों से, मंत्री अनिल विज ने कई परियोजनाओं पर की चर्चा

On: January 4, 2026 6:58 PM
Follow Us:
Haryana Expressway Project: Haryana will be connected to many states through this 121 km long expressway, Minister Anil Vij discussed several projects.

Haryana Express-way Project : हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी है, उनका दूर-दूराज का सफर अब सरल होने जा रहा है। बता दें कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और यह निर्माण कार्य भी दिसम्बर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आधिकारिक सूचना दी है कि, एक्सप्रेस-वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से लिंक किया जाएगा। आए जानें आगे विस्तार सें…

अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य (Haryana Express-way Project)

विज ने आगे सूचना देते हुए बताया कि अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है जिसके जल्द पूर्ण होने की संभावना है और इसके बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और भी सरल हो जाएगा। मंत्री ने आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों को अम्बाला में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए जिससे नागरिकों को फायदा मिल सके। दरअसल् इस साल दिसम्बर महीने तक अम्बाला में रिंग रोड और अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूर्ण करने का टारगेट तय किया गया है और तय समय में यह परियोजनाएं पूरी हों इसके लिए मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर एनएचएआई अधिकारियों से परिचर्चा की।

Haryana Expressway Project: Haryana will be connected to many states through this 121 km long expressway, Minister Anil Vij discussed several projects.
Haryana Expressway Project: Haryana will be connected to many states through this 121 km long expressway, Minister Anil Vij discussed several projects.

 

रिंक रोड बनने से मिलेगा फायदा (Haryana Express-way Project)

दरअसल् एनएचएआई अम्बाला के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा व अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए विज ने कहा है कि अम्बाला रिंग रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए ताकि अम्बाला व अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा है कि रिंग रोड बनने से अन्य राज्यों से आने वाले वाहन अम्बाला में प्रवेश हुए बिना बाहर से बाहर आगे निकल सकेंगे जिससे शहरी क्षेत्र में ट्रेफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने इस परियोजना को लेकर अधिकारियों से विशेष चर्चा की। उन्होंने रिंग रोड में शाहपुर व बाड़ा गांव में पानी निकासी की समस्या व गांव सेपहड़ा के लोगों को रिंग रोड के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के मामले पर भी अहम बात की। परियोजना निदेशक पीके सिन्हा ने मंत्री विज को बताया कि आगामी दिसम्बर 2026 तक रिंग रोड का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Rohtak Police ASI Suside : IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगा पुलिस कर्मचारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट छोड़ा, वीडियो भी बनाई

साल के अंत तक पूरा होगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य (Haryana Express-way Project)

मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे निर्माण परियोजना पर भी परिचर्चा की व परियोजना के प्रगति रिपोर्ट जानी। विज अधिकारियों ने अवगत कराया कि अम्बाला से शामली 121 किमी लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य भी दिसम्बर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से लिंक किया जाएगा।

Haryana Expressway Project: Haryana will be connected to many states through this 121 km long expressway, Minister Anil Vij discussed several projects.
Haryana Expressway Project: Haryana will be connected to many states through this 121 km long expressway, Minister Anil Vij discussed several projects.

 

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने की परियोजना (Haryana Express-way Project)

इसी दौरान अनिल विज ने अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे के निर्माण संबंधी सूचनाएं ली। मंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से प्रगति पर है जिसके जल्द पूरा होने की संभावना है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और सरल हो जाएगा। मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से पंचकूला-सहारनपुर हाईवे को लिंक करने की परियोजना को लेकर भी अधिकारियों से अहम चर्चा की और इस संबंध में योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश भी दिए है।

जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन निर्माण कार्य (Haryana Express-way Project)

मंत्री अनिल विज ने जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन निर्माण कार्य पर भी एनएचएआई अधिकारियों के साथ अहम चर्चा की। उन्होंने कहा है कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले अंडरपास को भी मानकों के अनुरूप बनाया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को इसका फायदा मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन को जल्द तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आने वाली जून 2026 महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण होने के बाद रेलवे कॉलोनी वासियों को बेहत्तर एवं शानदार सुविधाएं मिलेगी।

ये भी पढ़ें  New Kia Seltos Launch : देश में न्यू जेनरेशन के लिए Kia Seltos का प्रोडक्शन हुआ शुरू, कीमतें नये साल को इस तारिख को होगी तय
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म

Leave a Comment