Cigarette price hike : सिगरेट पीने वालों जरा यहां ध्यान देना: अब लंबाई के हिसाब से देने होंगे इतने रुपये, जानिए यहां पूरी डिटेल

On: January 4, 2026 3:12 PM
Follow Us:
Cigarette price hike: Smokers, please pay attention here: Now you will have to pay this much according to your height, know the full details here.

Cigarette price hike : यदि आप धूम्रपान तथा सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो आने वाला माह में आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। दरअसल् बता दें कि भारत सरकार ने तंबाकू उत्पादों खासकर सिगरेट पर लगने वाले टैक्स ढांचे में परिवर्तन करने जा रहे है। 1 फरवरी 2026 से सिगरेट की कीमतें ब्रांड के साथ-साथ उसकी लंबाई (Length) के आधार पर निर्धारित की जाएगी। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद तंबाकू टैक्स के क्षेत्र में यह अब तक का सबसे बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। आए जानें विस्तार से….

सिगरेट की लंबाई के आधार पर तय होंगे दाम (Cigarette price hike)

भारत सरकार ने स्पेसिफिक सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को फिर से प्रभावी तरीके से लागू करने का अहम कदम उठाया है। दरअसल् अब प्रति 1,000 सिगरेट स्टिक के आधार पर टैक्स वसूला जाएगा।

किस साइज पर कितना लगेगा टैक्स (संभावित) : (Cigarette price hike)

  • 65 मिमी से छोटी (बिना फिल्टर वाली) : ₹2.05 प्रति सिगरेट की एक्साइज ड्यूटी।
  • 65 मिमी से छोटी (फिल्टर वाली) : ₹2.10 प्रति सिगरेट की एक्साइज ड्यूटी।
  • 65 से 70 मिमी (मिड-रेंज वाली) : ₹3.60 से ₹4.00 प्रति सिगरेट की एक्साइज ड्यूटी।
  • 70 से 75 मिमी : ₹5.40 प्रति सिगरेट की एक्साइज ड्यूटी।
  • 75 मिमी से ज्यादा (प्रीमियम) : ₹8.50 या उससे ज्यादा का टैक्स बोझ।
Cigarette price hike: Smokers, please pay attention here: Now you will have to pay this much according to your height, know the full details here.
Cigarette price hike: Smokers, please pay attention here: Now you will have to pay this much according to your height, know the full details here.

 

2017 के बाद सबसे बड़ी सख्ताई (Cigarette price hike)

  • जीएसटी के ऊपर ज्यादातर बोझ : यह नई ड्यूटी मौजूदा 18 फीसदी से 40 फीसदी जीएसटी के ऊपर से लगेगी।
  • कुल टैक्स: हालांकि भारत सरकार ने कंपेंसेशन सेस हटाया है मगर नई एक्साइज ड्यूटी जुड़ने के पश्चात सिगरेट की कुल कीमत का करीब 53 फीसदी भाग केवल टैक्स होगा।
ये भी पढ़ें  Amrit Bharat Express change schedule : हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल हुआ चेंज, चेक करें अप और डाउन का समय

 

वित्त मंत्रालय के सिगरेट पर तीन मुख्य उद्देश्य हैं (Cigarette price hike)

सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health): विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मानना है कि तंबाकू उत्पादों को महंगा करना उन्हें छोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है। भारत सरकार चाहती है कि बढ़ती कीमतों की वजहों से लोग धूम्रपान कम करें।

वैश्विक मानक : WHO की सिफारिश है कि तंबाकू की कीमत का 75 फीसदी भाग टैक्स होना चाहिए। भारत अब धीरे-धीरे इसी उद्देश्य की ओर बढ़ रहा है।

टैक्स में वृद्धि : इस नए टैक्स ढांचे से सरकारी खजाने में बड़ी राशि जमा होगी, जिसका उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। ताकि मरीजों को उचित सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment