Hydrogen Train fare list : हाइड्रोजन ट्रेन की किराया लिस्ट, जींद से सोनीपत के लगेंगे मात्र 25 रुपए, 7 स्टेशनों पर होगा ठहराव

On: January 4, 2026 10:32 AM
Follow Us:
Hydrogen Train fare list Hydrogen train fare list, Jind to Sonipat will cost only 25 rupees, will stop at 7 stations.

Hydrogen Train fare list : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलने को तैयार है। इसी माह 21 जनवरी के आसपास जींद से सोनीपत रूट पर चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन की किराया सूची तैयार हो गई है। जींद से सोनीपत के बीच 6 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा। जींद से सोनीपत तक 89 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए किराया भी मात्र 25 रुपए ही लगेगा। वहीं बस में सफर करते हैं तो किराया 110 रुपए के करीब लगता है।

हाइड्रोजन ट्रेन जींद से चलकर सोनीपत तक कुल 89 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस सफर में सोनीपत तक कुल छह स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन का किराया न्यूनतम पांच रुपये से 25 रुपये तक रहेगा। इस सफर को यह केवल एक घंटे में पूरा करेगी। अभी जींद से सोनीपत तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन दो घंटे लेती है। सड़क मार्ग से डेढ़ घंटे तक लगते हैं। इससे समय और किराया दोनों की बचत होगी।

Hydrogen Train fare list : जींद से सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन किराया

हाइड्रोजन ट्रेन में जींद रेलवे जंक्शन से शुरू होकर जींद सिटी जंक्शन तक का किराया 5 रुपए, पिंडारा रेलवे जंक्शन के पांच रुपए, भंभेवा के 10 रुपए, गोहाना के 15 रुपए, मोहाना के 20 रुपए और सोनीपत तक 25 रुपए किराया (Hydrogen Train fare list) निर्धारित किया गया है। हाइड्रोजन गैस से चलने वाली इस ट्रेन से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आम यात्रियों को भी किफायती, तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें  Railway news : फिरोजपुर कैंट और नांदेड़ के बीच 4 दिन दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

जींद रेलवे जंक्शन के कमर्शियल अधीक्षक धीरज बुटानी का कहना है कि अभी तक ट्रेन का ऑफिशियल बीट चार्ट तो नहीं आया है लेकिन DMU ट्रेन के हिसाब से ही हाइड्रोजन ट्रेन की (Hydrogen Train fare list) भी टिकट हो सकती है। इसलिए इतना ही किराया निर्धारित होने की संभावना है। हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी। इसमें डीजल या अन्य जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment