Dwarka-Delhi Expressway : देश की राजधानी दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुड़गांव आने-जाने वालों की दूरी को आसान करने के लिए ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड को रिपेयर करने के साथ-साथ विकसित कर उसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। आए जानें इसके बारे में विस्तार सें…
रोड की कुल लंबाई होगी इतनी (Dwarka-Delhi Expressway)
द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर गुड़गांव से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए यह रोड एक बेहतरीन ऑप्शन बने, इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने नियोजना तैयार कि है। ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड एक तरफ द्वारका एक्सप्रेसवे और दूसरी तरफ दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली-गुड़गांव रोड से कनेक्ट होती है। रोड की कुल लंबाई लगभग 10 किमी है, जिसमें से करीब 2.5 किमी स्ट्रेच को समालखा चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर (दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर) तक विकसित किया जाएगा।

दिल्ली-गुरुग्राम में जाम से मिलेगी मुक्ति (Dwarka-Delhi Expressway)
पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक, कई वर्षों पहले दिल्ली को गुड़गांव से जोड़ने का केवल ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड ही ऑप्शन था। आज भी नजफगढ़, कापसहेड़ा और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्रों में जाने के लिए यात्री इसी रोड का उपयोग करते हैं। ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड की लंबाई लगभग 10 किमी है, जो दिल्ली में समालखा चौक के पास द्वारका एक्सप्रेस-वे से कनेक्टेड है। दूसरी तरफ यह रोड महरौली-गुड़गांव को कनेक्ट करती है। गुड़गांव एक्सप्रेसवे भी इसी रोड के समानांतर रजोकरी से होकर निकलता है।
हरियाणा के इन शहरों में विकसित किया जाएगा एक्सप्रेसवे (Dwarka-Delhi Expressway)
यदि इस रोड को विकसित कर दिया जाता है, तो एक तो द्वारका एक्सप्रेसवे से बिजवासन, समालखा, कापसहेड़ा और नजफगढ़ क्षेत्रों से गुड़गांव आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। दूसरी तरफ, इस रोड की चौड़ाई बढ़ने से आज के दौर में जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर भी इन क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का ट्रैफिक बोझ कम होगा। इससे द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी जाम की समस्या दूर होगी। इसलिए इस रोड को बेहतर तरीके से विकसित करने की नियोजना बनाई गई है।

10.70 करोड़ रुपये की आएगी लागत (Dwarka-Delhi Expressway)
पाठकों को बता दें कि ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड को विकसित करने पर करीब 10.70 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया है। रोड को समालखा चौक (द्वारका एक्सप्रेस-वे) से कापसहेड़ा बॉर्डर तक विकसित किया जाएगा। आगे यह रोड गुड़गांव में शीतला माता मंदिर के पास महरौली-गुड़गांव रोड से लिंक करेगी। यह भाग हरियाणा में आता है और ओल्ड दिल्ली-गुड़गांव रोड के करीब 2.5 किमी लंबे स्ट्रेच को विकसित किया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से जो यात्री बिजवासन, समालखा या कापसहेड़ा जाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर सुविधाएं होंगी।












trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में