Weather update Haryana : हरियाणा में एक बार फिर से बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को हल्की बादलवाई और हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है। हालांकि बारिश के चांस बेहद कम हैं और कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है।
इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व दक्षिणी हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को गहरी धुंध व कोहरा रहने परंतु पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने की संभावना है।
इसके अलावा सूखी जमा देने वाली ठंड (Weather update Haryana) का अहसास भी अभी से होने लगा है। 4 जनवरी से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत का अधिकतर क्षेत्र ठंड के साथ कोहरे की चपेट में है। हालांकि हरियाणा के अधिकतर हिस्से को अभी कोहरे से राहत है, लेकिन अब फिर से धुंध लौटने वाली है।
कड़ाके की सूखी ठंड से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। दरअसल गेहूं की फसल की ग्रोथ के लिए धुध बहुत जरूरी है और अभी तक लगातार धुंध देखने को नहीं मिली है। दिसंबर माह में पांच से छह दिन ही धुंध देखी गई है।
3 January Weather : दिल्ली-NCR में मौसम साफ
3 जनवरी को दोपहर से पहले तो मौसम सामान्य सा नजर आया लेकिन दोपहर बाद अचानक से सूखी ठंड बढ़ गई और पांव ठंडे पड़ने लगे। लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। कुछ बाहरी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन इसका खास असर नहीं रहा। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई।
Weather update Haryana : मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप
बता दें कि उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात चल रहा है। वहीं अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में इसका असर शीतलहर के रूप में दिख रहा है। उत्तराखंड में जहां हरिद्वार में ठंड और घना कोहरा रहा, वहीं इससे ऊपर चलते ही बर्फबारी देखी जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह व शाम के समय ठंडी हवाएं चलती रहीं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी रही।
Weather update Haryana : उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड
मौसम का असर उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में ठंड के रूप में चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और प्रयागराज में शीतलहर के बीच घने कोहरे का आलम बना हुआ है। यहां लोग गर्मी पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में यही स्थिति है। लोग बड़ी – बड़ी टोलियों में बैठ कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। विशेषकर राह चलते लोग भी रूक कर अलाव का सहारा ले रहे हैं।














