oppo reno 15 price : अपने शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध कंपनी Oppo ने अपनी बहुप्रतीक्षित ओप्पो रेनो 15 (Oppo Reno 15 Series) सीरीज को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस सीरिज को सबसे पहले ताइवान के मार्केट में उतारा गया है। कंपनी के द्वारा ओप्पो रेनो 15 प्रो मैक्स (Oppo Reno 15 Pro Max), रेनो 15 प्रो (Reno 15 Pro) स्टैंडर्ड Reno 15 लॉन्च किए हैं। इस प्रो मैक्स स्मार्टफोन में 200 एमपी का कैमरा दिया गया है। यह सीरीज न सिर्फ अपने स्लिम डिजाइन के लिए जानी जा रही है, चूंकि इसमें दिया गया IP69 रेटिंग वाला डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस इसे बेहद स्मार्टनुमा बनाता है।
तीनों सीरिज में है शानदार फीचर (oppo reno 15 price)
- Oppo ने अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज को अलग-अलग बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है।
- तीनों स्मार्टफोन्स में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- अहम बात यह है कि Reno 15 Pro Max और Reno 15 Pro में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 7 Gen 4 है।
- Oppo Reno 15 सीरीज की सबसे बड़ी विशेषता इसकी मजबूती है।
- तीनों ही फोन IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका अर्थ है कि ये फोन तेज पानी की धार और धूल से पूरी तरह सुरक्षित हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
- सुरक्षा के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी सुनिश्चित है।
- हालांकि ये फोन अभी ताइवान में लॉन्च हुए हैं, लेकिन भारतीय फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही ओप्पो इन्हें भारत में भी लॉन्च करेगा।

Oppo Reno 15 Pro Max का कितना है प्राइस ? (oppo reno 15 price)
- Oppo Reno 15 Pro Max (12GB + 512GB) की कीमत ताइवान में TWD 24,990 (करीब ₹71,000) रखी गई है।
- बता दें कि यह शानदार ट्विलाइट गोल्ड और डेजर्ट ब्राउन रंगों में उपलब्ध है।
- Oppo Reno 15 Pro की कीमत TWD 20,990 (करीब ₹60,000) है, इसे ऑरोरा ब्लू और डेजर्ट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
- Oppo Reno 15 (Standard) बेस वेरिएंट (256GB) की कीमत करीब ₹51,000 और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹55,000 के आसपास है।

Oppo Reno 15 Pro Max फीचर्स और स्पेशिफिकेशन भी जानें (oppo reno 15 price)
- पाठकों को बता दें कि, Oppo Reno 15 Pro और Reno 15 भी है दमदार , जोकि प्रो और स्टैंडर्ड मॉडल भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं हैं।
- Reno 15 Pro में 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले और Pro Max वाला ही Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसका कैमरा सेटअप भी Pro Max जैसा ही है (200MP मेन + 50MP टेलीफोटो + 50MP वाइड), लेकिन इसकी बैटरी थोड़ी छोटी यानी 6,200mAh की है।














