3 January Gold silver price update : नए साल में आम जनता को लगातार राहत मिल रही है। सोने चांदी की कीमतें तीसरे दिन भी कम हुई। हालांकि आगामी दिनों में किसी तरह के फेस्टीवल सीजन भी नहीं है। ऐसे में अगर वैश्विक स्थिति नहीं बिगड़ी तो सोने चांदी की कीमतें और कम होने की संभावना है। आज यानि 3 जनवरी को सोने चांदी की कीमतें क्या रही,आइए बताते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार रात को बाजार बंद होने के समय (Gold silver price udpate) 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 34 हजार 782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। आज और कल यही रेट मान्य होंगे। वेबसाइट गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1 लाख 36 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।
आज का सोने का भाव (Gold Rate Today)
- सोना 24 कैरेट: 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट: 134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट: 78848 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold silver price udpate : चांदी की कीमतें ढलान पर
Silver Price (aaj ka Chandi ka bhav) चांदी की कीमतों की बात करें तो चांदी भी अब ढ़लान की ओर है। हालांकि रेट अभी भी काफी हाई हैं लेकिन अढाई लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छूने के बाद चांदी वापस नीचे की तरफ आ रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय तक चांदी 2 लाख 34 हजार 550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Haryana me Gold silver price : हरियाणा में सोने चांदी का भाव
हरियाणा में सोने चांदी के भावों (haryana me sona chandi ka bhav) की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, जींद, करनाल, भिवानी, सोनीपत, हिसार जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 39 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 157 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हालांकि ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग होता है और आम तौर पर कमर्शियल के अलावा इसी की खरीद होती है।
हरियाणा में चांदी 2 लाख 29 हजार 19 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक (Haryana me chandi ka rate) रही है। इसमें लोकल मार्केट का टैक्स भी जुड़ेगा। हालांकि ये रेट शहर के हिसाब से थोड़ा बहुत ऊपर नीचे भी हो सकते हैं। क्योंकि सोने और चांदी के भाव हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं और इनमें उतार-चढ़ाव होता रहता है। सटीक भाव के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क करें।














