Haryana Police online apply : हरियाणा पुलिस भर्ती 2026, कैसे करें अप्लाई, कौन से दस्तावेज जरूरी, देखें A to Z जानकारी

On: January 2, 2026 2:24 PM
Follow Us:
Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information

Haryana Police online apply : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नये साल यानि 1 जनवरी 2026 को नव-वर्ष का तोहफा दिया। बता दें कि विज्ञापन संख्या 01/2026 तहत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन कुल 5500 पदों पर जारी किया गया है। ऐसे में अब हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के आवेदन 11 जनवरी 2026 से शुरू किए जाएंगे। आए जानें आगे विस्तार सें..

योग्य उम्मीदवार HSSC की ऑफिशल वेबसाइट hssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक, योग्यता आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छे से जानें और नीचे दिए गए आलेख माध्यम से भर्ती प्रकियाओं को समझें।

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल का विवरण (Haryana Police online apply)

बोर्डHaryana Staff Selection Commission
पद का नामHSSC Police Recruitment 2026
विज्ञापन नंबर01/2026
नोटि्स जारी हुआ01 January 2026
भर्ती5500
आवेदन की तारिख11 to 25 January 2026
शैक्षणिक योग्यता12th Pass
तय आयु18 to 25 Year
आवेदन प्रक्रियाOnline
Official Websitewww.hssc.gov.in
Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information
Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों का पूरा विवरण (Haryana Police online apply)

आवेदकों को बता दें कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, पुरुष कांस्टेबल के 4500 पद, महिला कांस्टेबल के 600 और पुरुष कांस्टेबल, सरकारी रेलवे के 400 रिक्त पद शामिल है। नीचे दी गई पूरी सारणी को जानें

पदों के नामपदों की संख्या 
पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)4500
महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)600
पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस)400
कुल पदों की संख्या5500

योग्यता और आयु सीमा (Haryana Police online apply)

जो आवेदक, हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आयोग द्वारा तय कि गई शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना होगा। इन योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए योग्य होंगे।

ये भी पढ़ें  rms result 2026 : राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, देखिए यहां छठी और नौंवीं कक्षा के लिए कटऑफ

शैक्षणिक योग्यता के बारे में : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, ज्यादात्तर आयु 28 साल तय की गई है। इसके अतिरिक्त सरकार की नियमानुसार आरक्षित वर्गो के उम्मीदवारों को ज्यातादर आयु सीमा में छूट दी गई है।

Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information
Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information

भर्ती प्रक्रिया (Haryana Police online apply)

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक स्क्रीनिंग और लिखित परीक्षा, परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है

  • शारीरिक माप परीक्षण किया जाएगा।
  • शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट भी किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा भी आयोजित करवाइ जाएगी।

शारीरिक माप जानें (Haryana Police online apply)

हरियाणा पुलिस फिजिकल टेस्ट में पुरुष कैंडिडेट्स को 12 मिनट में 2.5 किमी दौड़ लगानी होगी, वहीं महिला कैंडिडेट्स को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ना अनिवार्य है। सफल होने वाले उम्मीदवारो को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) आयोजित किया जायेगा।

वर्ग  ऊंचाईछाती
पुरुष (सामान्य)170 सेमी83-87 सेमी
पुरुष (आरक्षित)168 सेमी81-85 सेमी
महिला (सामान्य)158 सेमी
महिला (आरक्षित)156 सेमी
Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information
Haryana Police online apply: Haryana Police Recruitment 2026, how to apply, which documents are required, see A to Z information

आवेदन ऐसे भरें (Haryana Police online apply)

आवेदन भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है-

  • सबसे पहले आप हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •  इसके बाद आप होमपेज पर “Apply Online” या “Advertisements” सेक्शन में पहुंचकर कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए आवेदकर्ता हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें।
  • यहाँ अब आप अपना HSSC CET (ग्रुप C) का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और “Check Registration Details” पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • लॉगिन करने के बाद, आप अपनी व्यक्तिगत डिटेल,  जैसे शैक्षणिक योग्यता (12वीं पास अनिवार्य) और अन्य विवरण भरें।
  • अब आप अपनी फोटो, हस्ताक्षर अपलोड और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म भरने के बाद आप एक बार “Preview” जरूर देखें ताकि कोई त्रुटि न रहे।
  • आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 2026 भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, यह सभी श्रेणियों के लिए निःशुल्क है।
  • अंत में आप आवेदन को “Submit” करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट रख लें।
ये भी पढ़ें  HSSC Bharti : हरियाणा में HSSC ने भर्तियों का सिलसिला किया शुरू, ग्रुप C की आई डेट! भरे जाएंगे इस दिन आवेदन
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment