realme 16 Pro 5G Price : रियलमी स्मार्टफोन यूजरों के लिए बेहद अच्छी सूचनाएं सामने आ रही है। दरअसल् बता दें कि, realme 14 Pro+ के बाद अब कंपनी realme 16 Pro+ लेकर आ रही है जिसे लेकर यूजरों में उत्साह भी है। वहीं कंपनी के द्वारा अब इंडिया लॉन्च करने से पहले इस मोबाइल की कीमत भी सामने आ गई है। रियलमी 16 प्रो प्लस अपर मिड-रेंज का फोन है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ रहा है।
- 8GB RAM + 128GB Storage ₹39,999 के प्राइस में लॉन्च होगा।
- 8GB RAM + 256GB Storage ₹41,999 के प्राइस में लॉन्च होगा।
- 12GB RAM + 256GB Storage ₹44,999 के प्राइस में लॉन्च होगा।
किसके द्वारा कीमतें लीक किए ? (realme 16 Pro 5G Price)
पाठकों को बता दें कि, रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन के तीन मेमोरी वेरिएंट्स की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा लीक की गई है। टिपस्टर के मुताबिक यह मोबाइल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया जाएगा जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। ऐसे में फोन के 8जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वेरिएंट 41,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। लीक की मानें तो realme 16 Pro+ 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज के साथ 44,999 रुपये के कीमत में पेश किया जाएगा।

कब होगा इंडिया में फोन लॉन्च ? (realme 16 Pro 5G Price)
खास बात यह है कि realme 16 Pro+ के साथ ही टिपस्टर ने सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल की कीमत की सूचनाएं भी दी थी। लीक होने के मुताबिक realme 16 Pro को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। इस फोन की सभी सीरीज 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो रही है और दोपहर के 12 बजे इनके प्राइस की आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।
फोन की खास फिचरों के बारे में जानें (realme 16 Pro 5G Price)
- कंपनी के अनुसार, रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा।
- यह 4-नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.84GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है।
- ब्रांड के अनुसार यह 1.44 मिलियन AnTuTu स्कोर अचीव भी कर सकता है।
- फोन की परफॉर्मेंस को बूस्ट देने के लिए इसमें LPDDR5X RAM भी लगाई गई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाएगी।

दमदार बैटरी बैकअप (realme 16 Pro 5G Price)
- बता दें कि, realme 16 Pro+ की एक बड़ी खूबी इसकी पावफुल बैटरी होगी।
- पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन में दमदार 7000mAh Battery लगाई गई है।
- वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
- फुल चार्ज करने के बाद इस मोबाइल पर लगातार 9.3 घंटे की गेमिंग या फिर 21 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है।
कैमरा की क्वालिटी और डिस्प्ले है शानदार (realme 16 Pro 5G Price)
- कैमरा मॉड्यूल की चर्चा करें तो रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी में यूजर्स को LumaColor एल्गोरिदम पर काम करने वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
- इस फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का Periscope Telephoto लेंस भी मिलेगा।
- इस फोन में लार्ज डिजिटल ज़ूम के साथ ही कई रेंज वाला ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट भी मिलेगा।
- डिस्प्ले पर नज़र डालें तो realme 16 Pro+ को लार्ज पंच-होल स्क्रीन पर लाया जाएगा।
- फिलहाल स्क्रीन साइज तो नहीं बताया गया है, मगर कंपनी ने यह जरूर क्लियर कर दिया है कि इसमें 4D Curve+ डिस्प्ले यूज कि गई है।
- इस रियलमी 5जी फोन में 6500nits पीक ब्राइटनेस, 4608Hz डिमिंग और 2500Hz टच सेंपलिंग रेट प्राप्त होगी और यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करेगा।

realme 16 Pro 5G फोन के भी खासियत जानें (realme 16 Pro 5G Price)
- realme 16 Pro 5G फोन की चर्चा करें तो इसमें भी 200MP कैमरा दिया गया है लेकिन 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस नहीं है।
- यह स्मार्ट MediaTek Dimensity 7300 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा।
- पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 प्रो में भी 80W फास्ट चार्जिंग और 7,000mAh Battery मिलेगी।
- रियलमी 16 प्रो IP66/67/68/69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा।














