Haryana weather update : हरियाणा में IMD द्वारा हिसार, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी समेत 12 शहरों में आज कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी जिलों में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के 15 शहर ऐसे हैं, जहां अधिकतम तापमान 15 से ऊपर नहीं जा रहा है। हालांकि कुछ जिलों में आज धूप निकलने के आसार हैं लेकिन सुबह और शाम को ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार नए साल पर भी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शहर दिन में सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा 15 शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया। सोनीपत, पलवल व अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाया है। सूबे के 12 जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी, पलवल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।
Haryana weather : 7 जनवरी तक ये रहेगा मौसम का मिजाज
हिसार की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 जनवरी से 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। 3 और 4 जनवरी को भी कई स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 5 जनवरी के बाद कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन (Haryana weather) धुंध का असर बना रहेगा।

Haryana weather : कोल्ड डे कब माना जाता है
मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड डे तब माना है जब लगातार दो दिनों तक किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 ℃ से कम हो जाता है, जबकि अधिकतम तापमान (या दिन का तापमान) सामान्य से 4.5 से 6.4 ℃ कम हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7°C नीचे दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 18°C रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राज्य में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1°C अधिक रहा।
सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में 5.5°C दर्ज किया गया। हरियाणा के 15 शहरों में तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा इसमें अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, चरखीदादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिले शामिल हैं।














