Aadhaar Card Update Docoment : आधार कार्ड हमारे देश में पहचान के तौर पर और सरकारी कामकाजों के आधार पर एक अहम दस्तावेज है। बता दें कि आधार (Aadhaar) कार्ड अपडेट या नए आधार कार्ड जारी करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने वैध दस्तावेजों की नई लिस्ट अपडेट की है। नई संशोधित दस्तावेज लिस्ट आकलन साल 2025-26 के लिए लागू हुई है।
प्रत्येक नागरिको को केवल एक ही आधार नंबर रखने की अनुमति है। यदि किसी व्यक्ति के पास एक से ज्यादा आधार आईडी हैं तो पहले वाली ही वैध रहेगी। कई बार सिस्टम की गड़बड़ियों या बार-बार एप्लिकेशन करने के चलते केवल बायोमेट्रिक जानकारी के साथ तैयार हुआ पहला आधार ही सक्रिय और वैध रहेगा। अपडेट के लिए इनका उपयोग पहचान, पता, जन्म तिथि और अन्य सूचनाओं को सत्यापन करने के लिए किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आधार सत्यापन के लिए अनिवार्य दस्तावेज (Aadhaar Card Update Docoment)
- पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजः इसके लिए आपको दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र देना अनिवार्य है।
- पता प्रमाणः इसके लिए आपको दस्तावेजों में यूटिलिटी बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के आधिकारिक दस्तावेज देना अनिवार्य हैं।
- जन्म तिथि का प्रमाणः आपके द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या SSLC प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों का उपयोग जन्म तिथि अपडेट करने के लिए किया जा सकता है।
- संबंध का प्रमाणः आपको अपने पारिवारिक संबंध स्थापित करने के लिए राशन कार्ड, MGNREGA जॉब कार्ड या माता-पिता के नाम के साथ जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज देना अनिवार्य हैं।
आधार कार्ड ऐसे करें अपडेट (Aadhaar Card Update Docoment)
- सबसे पहले आप myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और अपने आधार नंबर का उपयोग करके साइन इन करें।
- इसके बाद आप अपनी पहचान और एड्रेस से संबंधित डिस्प्ले जानकारी की सटीकता की जांच करें।
- यदि सब कुछ सही नजर आता है तो आप उस विकल्प पर क्लिक करें जिसमें लिखा है कि “आई कंफर्म दैट द एबव इन्फॉर्मेशन इज एक्यूरेट”
- अब इसके बाद आप ड्रॉप डाउन मीनू में उपलब्ध ऑप्शन की लिस्ट से उचित आइटेंडिटी प्रूफ का चयन करें।
- इसके बाद आप सिलेक्टेड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फाइल का साइज 2 एमबी से कम हो और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए)।
- इसके बाद आप उस एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट का चयन करें जिसे आप प्रदान करना चाहते हैं।
- इसके बाद आप एड्रेस डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फाइल का साइज 2 एमबी से कम हो और JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में होनी चाहिए)।
- इसके बाद आप सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्मेट को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।














