Jind Police : जींद में गुम हुए 8 लाख रुपए के 52 मोबाइल फोन पुलिस ने ढूंढे, असल मालिकों को लौटाए

On: December 30, 2025 7:21 PM
Follow Us:
Jind Police Police recovered 52 mobile phones worth Rs 8 lakh lost in Jind and returned them to their original owners.

Jind Police : हरियाणा के जींद में पुलिस ने करीब 8 लाख रुपए की कीमत के गुम हुए अलगअलग 52 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असल मालिकों को लौटाए हैं। खुद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को यह मोबाइल फोन उनके मालिकों को दिए। इन मोबाइलों की कीमत आठ लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस का आभार जताया है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह (SP Kuldeep Singh) ने बताया कि पुलिस ने साइबर सुरक्षा इंचार्ज पीएसआई अनमोल के नेतृत्व सिपाही अनिल कुमार ने एक नवंबर से 30 दिसंबर तक जिले में अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए 52 मोबाइल फोन की तलाश की। बरामद किए गए मोबाइल की कीमत लगभग 8 लाख 50 हजार रुपए है। साइबर सैल को आम जनता के गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं।

जिस पर साइबर शाखा द्वारा आम जनता के गुमशुदगी के फोन को सर्च पर लगाया जाता है व फोन बरामद होने पर उनके मालिक को कार्यालय में बुलाकर सौंप दिया जाता है। पुलिस के अनुसार अक्सर लोगों की लापरवाही से मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं। मोबाइल के गुम होने की सूचना तुरंत पुलिस को और संबंधित कंपनी को दें ताकि आपके मोबाइल का कोई दुरुपयोग नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें  Haryana : फैमिली आईडी लेकर बड़ी अपडेट, विधवा या बुढ़ापा पेंशन रूक गई तो ऐसे होगी वेरिफाई, देखें पूरी डिटेल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment