LPG Subsidy : एलपीजी गैस पर सब्सिडी लेने वाले लाभार्थियों के लिए बुरी सूचनाएं है। बता दें कि केंद्र सरकार एलपीजी (LPG) सब्सिडी का हिसाब-किताब बदलने पर विचार कर रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले माह अमेरिका के निर्यात के साथ सप्लाई के लिए वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं।
सरकारी तेल कंपनियां क्या चाहती हैं ? (LPG Subsidy)
पाठकों को बता दें कि, तेल कंपनियां के द्वारा अभी तक सब्सिडी की गणना सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) के आधार पर होती है। यह वेस्ट एशिया से एलपीजी (LPG) सप्लाई के लिए एक स्टैंडर्ड प्राइस है। मगर अब, सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी चाहते हैं कि इस फॉर्मूले में अमेरिका के बेंचमार्क प्राइस और अटलांटिक महासागर के पार से आने वाले शिपमेंट के भारी-भरकम फ्रेट की लागत को भी शामिल किया जाए।

ईटी की रिपोर्ट क्या कहती है ? (LPG Subsidy)
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका से एलपीजी तभी भारत के लिए सस्ती पड़ती है, जब सऊदी CP के मुकाबले दाम में इतनी छूट हो कि शिपिंग का व्यय निकल जाए। अमेरिका से शिपिंग का व्यय सऊदी अरब से आने वाले शिपमेंट की तुलना करीब चार गुना अधिक होता है। पिछले माह, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अमेरिका से वार्षिक 2.2 मिलियन मीट्रिक टन एलपीजी आयात करने के लिए एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 2026 के लिए निर्धारित है।
केंद्र सरकार अब क्या करेगी ? (LPG Subsidy)
यह भारत के वार्षिक एलपीजी आयात का करीब 10 फीसदी भाग है। इससे पहले भी भारतीय कंपनियों ने अमेरिका से एलपीजी खरीदा था, मगर वह स्पॉट मार्केट से था। यह पहली बार है जब उन्होंने अमेरिका से सप्लाई के लिए कोई टर्म कॉन्ट्रैक्ट किया है। सरकार निर्धारित करती है कि सरकारी कंपनियां एलपीजी किस कीमत पर बेचेंगी। जब कंपनियां बाजार भाव से कम कीमत पर बेचकर नुकसान उठाती हैं, तो सरकार उन्हें इसकी भरपाई करती है। अब नए फॉर्मूले से सब्सिडी की गणना में परिवर्तन आ सकता है।

जानिए अभी की निर्धारित कीमतें ? (LPG Subsidy)
दिल्ली में घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी करीब 853 रुपये है। इसमें आखिरी बार चेंज 8 अप्रैल को किया गया था। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसी तरह दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये निर्धारित है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर माह की पहली तारीख को इसकी कीमत में चेंज करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत अभी 62 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रही है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत की 60 फीसदी एलपीजी आयात करती है। देखते है अब केंद्र सरकार सब्सिडी पर क्या रवैया अपनाती है, जब तक हमारे साथ बने रहें।














