Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली–देहरादून वासियों के लिए अति खुशखबरी है। बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि नए साल में आगामी 15 जनवरी तक इसे आम नागरिकों के लिए ट्रायल के रूप में खोल दिया जाएगा। ट्रायल से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) नई दिल्ली के अधिकारियों द्वारा दिल्ली से देहरादून तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण तथा उद्घाटन किया जाएगा।
किन-किन शहरों से जुड़ेगा एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway)
भारत माला योजना के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए लगभग पांच साल पहले अधिसूचना जारी कर जमीन अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू हुआ था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे हाईवे व एक्सप्रेसवे मार्गों की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला यह एक आर्थिक रुप से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी एक्सप्रेसवें (Delhi-Dehradun Expressway)
एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य करीब पूर्ण होने की कगार पर है। अधिकारियों नें दावा किया है कि यह अत्याधुनिक सुविधाओं से जुड़ा हुआ है, जिसमें पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सफर भी सुहाना होने वाला है।
कब आम नागरिकों के लिए खुलेगा एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway)
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) बागपत इकाई की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र बालियान के अनुसार 31 दिसंबर तक शामली जिले के मेरठ–करनाल हाईवे के लिंक से लेकर बागपत जिले के लोहड्डा गांव तक दूसरे फेज का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि नया साल पर यानि एक से 15 जनवरी तक दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को सामान्य नागरिकों के लिए ट्रायल के तौर पर ओपन किया जाएगा। ट्रायल अवधि के बाद पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। उसके बाद एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन शुरु हो जाएगा।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में