Gold Silver Price today : देश भर में सोने चांदी की कीमतें लगातार रिकार्ड तोड़ रही हैं। एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से सोने चांदी की कीमतों ने उछाल मारा और एक हजार रुपए के करीब तेजी दर्ज गई। आज यानि 27 दिसंबर 2025 को सोने व चांदी की कीमतें क्या रही, आइए बताते हैं।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक (Gold Silver Price today) 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 1 लाख 37 हजार 956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह जब मार्केट खुली तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 36 हजार 700 के आसपास थी। दिन भर में सोने की कीमतें बढ़ती रही और मार्केट बंद होने तक एक हजार से ज्यादा बढ़ गई। आज और कल बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य रहेगा। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है और यह अब तक का सर्वाधिक उच्चतम प्राइस है।
Gold Silver Price : आज का सोने का भाव (Gold Rate Today)
- शुद्धता आज का भाव
- सोना 24 कैरेट : 137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट : 137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट : 126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट : 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट : 80704 रुपये प्रति 10 ग्राम
Gold Silver Price : चांदी की कीमतें फिर आसमान की ओर
27 December 2025 Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का भाव क्रॉस करने के बाद अब अढाई लाख रुपए प्रति किलो की तरफ चांदी अग्रसर हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक कीमत बढ़कर 2,28,107 रुपये किलो हो गई।
gold Silver price in Haryana : हरियाणा में क्या हैं सोने चांदी का भाव
हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास (Haryana me sone ka bhav) चल रहा है। हालांकि लोकल मार्केट और अलग-अलग शहर के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। हरियाणा में (Haryana me chandi ka bhav) चांदी का भाव 2 लाख 35 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। शहर के हिसाब से थोड़ा बहुत रेट ऊपर नीचे हो सकता है।














