Haryana : हरियाणा में अब कुत्तों की निगरानी करेंगे गुरुजी, UGC ने सभी स्कूल, कॉलेजों को दिए निर्देश

On: December 26, 2025 5:06 PM
Follow Us:
Haryana Now, teachers will monitor dogs in Haryana; UGC has issued instructions to all schools and colleges.

Haryana teachers monitor dogs : हरियाणा में अब गुरुजी यानि टीचर्स, प्रोफेसर बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ आवारा कुत्तों की भी निगरानी रखेंगे। यह सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा लेकिन सुप्रीक कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। UGC ने सभी स्कूल, कॉलेज समेत शिक्षण संस्थानों को आवारा कुत्तों के बचाव के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन (नगर निगम) को सूचित करने के लिए एक-एक प्रोफेसर या शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

शुक्रवार शाम तक सभी शिक्षण संस्थानों से इसे लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) और कैथल, हिसार सहित कई जिलों में जिला शिक्षा कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने खंड के सभी स्कूलों में एक-एक शिक्षक को नोडल अधिकारी (Haryana teachers monitor dogs) नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

जिला शिक्षा कार्यालयों के जारी पत्र में स्पष्ट है कि प्रत्येक स्कूल में शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाए। संबंधित विद्यालय का नाम, नोडल अधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से विद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य होगा।

Haryana teachers monitor dogs : विरोध में उतरा हसला

हसला (हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में लावारिस पशुओं व कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने संबंधी आदेश का संगठन कड़ा विरोध करता है। शिक्षक का मूल दायित्व शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन व विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। पशु नियंत्रण, प्रशासनिक सर्वे या फील्ड ड्यूटी जैसे काम शिक्षकों के दायित्व क्षेत्र से बाहर हैं। ऐसा आदेश शिक्षकों पर अनावश्यक अतिरिक्त बोझ है। ऐसा आदेश शिक्षकों को प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें  Haryana News : द्वारका एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा शुरू, दिल्ली-गुरुग्राम वाहन चालकों को देना होगा टोल, देखें लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jind Civil Hospital: Strict instructions to doctors at the Civil Hospital: Medicines must be clearly written on patients' prescriptions.

Jind Civil Hospital : नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को सख्त निर्देशः मरीजों की पर्ची पर दवाईयों का नाम लिखना होगा साफ

Jind Traffic Police: From January till now, the police has issued 3328 challans and collected a fine of Rs 80,98,700.

Jind Traffic Police :  जनवरी से अब तक पुलिस ने 3328 चालान करके 80,98,700 रुपये जुर्माना

Jind sewerage connections: 41 crore 90 lakh 37 thousand rupees are outstanding for 54202 drinking water and sewerage connections in Jind district, the screws will be tightened.

Jind sewerage connections : जींद जिले में 54202 पेयजल व सीवरेज कनेक्शनों का 41 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये बकाया, कसेगा शिकंजा

Sushila Chahal: City councillors Sushila Chahal, Satpal Kundu and Geeta's membership terminated, they will not be able to contest elections for four and a half years.

Sushila Chahal : नगर पार्षद सुशीला चहल, सतपाल कुुंडू और गीता की सदस्यता खत्म, साढ़े 4 साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

Auditorium, library, food market to be built near Rani Talab in Jind, Gurugram agency to prepare DPR

Jind Rani Talab : जींद में रानी तालाब के पास आडिटोरियम, लाइब्रेरी, फूड मार्केट बनेगी, गुरुग्राम की एजेंसी तैयार करेगी डीपीआर

Jind Civil Medical: TB testing is not being done in the modern way in the civil hospital – CB-NET machine is gathering dust, the cartridge of the machine is exhausted.

Jind Civil Medical : नागरिक अस्पताल में आधुनिक तरीके से नहीं हो रही टीबी जांच-सीबी-नेट मशीन फांक रही धूल, मशीन की कार्ट्रिज खत्म

Leave a Comment