aaj ka sone ka bhav : देश भर में लगातार ऊंची छलांग लगा रही सोने चांदी की बढ़ती कीमतों पर शुक्रवार को ब्रेक लगे। हालांकि आज फिर से कीमतों में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज यानि 26 दिसंबर 2026 को सोना चांदी के भाव क्या रहे, आइए बताते हैं। वैसे बता दें कि सोना नए रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच चुका है।
देश की प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अटका रहा। बुधवार की रात को भी सोने का यही भाव था। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।
आज का सोने का भाव इस प्रकार है (Gold Rate Today)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम
26 december Silver Price Today : आज 26 दिसंबर 2025 चांदी का भाव
26 december 2025 Silver Price Today : सोने की तरह चांदी की कीमतें भी वीरवार को स्थिर रही लेकिन ओवरआल चांदी की कीमतें लगातार रिकार्ड तोड़ रही हैं। एक माह में ही चांदी की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर चुकी हैं और अब 2.5 लाख रुपये के स्तर के करीब पहुंचने की चर्चा है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का भाव 2,18,983 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी 2,34,100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।














