Delhi double FLyover : दिल्ली वासियों को जल्द ही जाम से छुटकारा मिलने वाला है। बता दें कि आउटर रिंग रोड स्थित साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, ग्रेटर कैलाश पार्ट-3, नेहरू एनक्लेव, सुखदेव विहार और आसपास के पॉश कॉलोनियों को जाम फ्री करने के लिए दो नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। हाल ही में एक्सपेंडिचर एंड फाइनैस कमिटी (EFC) ने निर्माण प्रस्ताव पर स्वीकृति भी दे दी, अब इसके बाद निर्माण कार्यों की तैयारी शुरु की जाएगी।
इतनी लेन के होंगे दोनों फ्लाईओवर (Delhi double FLyover)
दिल्ली सरकार परियोजना के नजरिए कालकाजी मंदिर फ्लाईओवर को डबल कर आगे मोदी मिल फ्लाईओवर तक एक्सटेंड किया जाएगा। जिसकी कुल लंबाई 1140 मीटर (1.14 किमी) होगी और सावित्री फ्लाईओवर को डबल करने के लिए 435 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। नए बनने वाले दोनों फ्लाईओवर 3-3 लेन चौड़े होंगे, जिससे जाम जैसी परिस्थितियों से छुटकारा मिल सकेगा।

सिग्नल फ्री होगा पूरा फ्लाईओवर (Delhi double FLyover)
दिल्लीवासियों को बता दें कि, इससे मोदी मिल से लेकर IIT’ फ्लाईओवर तक लगभग 7 से 8 किमी स्ट्रेच पूरी तरह से सिग्नल फ्री हो जाएगा। PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के मुताबिक, दोनों परियोजनाओं की लागत 371.75 करोड़ आएगी। कालकाजी फ्लाईओवर निर्माण पर 312.94 करोड़ और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को डबल करने पर 58.81 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
जानिए सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर की लंबाई (Delhi double FLyover)
दरअसल्, एमबी रोड पर ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने पर 387.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंत्री के मुताबिक, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 425 मीटर है जो सीआर पार्क मेन रोड से आरंभ होता है और ग्रेटर कैलाश-2 तक जाता है। यह 3 लेन चौड़ा फ्लाईओवर है, जिसपर जाम लगने में कुछ हद तक कमी आई है।

लगभग 371.75 करोड़ आएगी लागत (Delhi double FLyover)
पाठकों को बता दें कि, मोदी मिल से IIT गेट की तरफ जाने के लिए तो इस फ्लाईओवर से यह पॉइंट सिग्नल फ्री है, चूंकि IIT’ से मोदी मिल की तरफ जाने वालों को प्रतीक्षा करनी पड़ती है। सावित्री सिनेमा और कालकाजी फ्लाईओवर को डबल करने के लिए जो नए फ्लाईओवर बनेंगे, उन पर कुल 371.75 करोड़ रुपये की लागत से एस्टिमेट बनाया गया है।
ड्रेनेज सिस्टम कैसे होगा विकसित ? (Delhi double FLyover)
दिल्ली सरकार के द्वारा, इसमें कालकाजी फ्लाईओवर को डबल और एक्सटेंड करने के लिए 1140 मीटर लंबे फ्लाईओवर निर्माण पर 312.94 करोड़ और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को डबल करने 58.81 करोड़ व्यय किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं को पूर्ण करने का डेडलाइन 30 माह निर्धारित कि गई है। बता दें कि फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के साथ-साथ एमबी रोड पर बरसात के सीजन में होने वाले जलभराव को समाप्त करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा।
387.84 करोड़ रुपए में होगा निर्माण (Delhi double FLyover)
दिल्ली में एमबी रोड की कुल लंबाई लगभग 11.38 किमी है। इस पूरे स्ट्रेच में जलभराव समाप्त करने के लिए 22.76 किमी लंबा ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस पर 387.84 करोड़ रुपये खर्च का एस्टिमेट तैयार किया गया है। ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण लाडो सराय टी-पॉइंट से पुल प्रह्लादपुर तक किया जाएगा। ये सभी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद दिल्ली वासियों को जाम और जलभराव से जैसे स्थितियों से जल्द छुटकारा मिलेगा। वहीं दिल्ली में रहने वालों लोगों को सुरक्षित और सरलतात्मक सुविधा उपलब्ध होगी।












