Rapid Rail Corridor : रैपिड रेल कॉरिडोर से़ अब गुरुग्राम से नोएडा तक सिर्फ 38 मिनट में होगा सफर, जानिए यहां पूरी जानकारी

On: December 24, 2025 6:44 PM
Follow Us:
Rapid Rail Corridor: Travel from Gurugram to Noida will now take just 38 minutes via the Rapid Rail Corridor. Know the full details here.

Rapid Rail Corridor : दिल्ली और हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छा खबर सामने आई है। बता दें कि गुरुग्राम और नोएडा के बीच रोजाना आने-जाने वालों के लिए अब राह आसान होने वाली है।  NCR ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) एक नई रैपिड रेल परियोजना की तैयारी में जुट गया है, जिससे दोनों शहरों के मध्य दूरी मात्र 38 मिनट में निपट जाएगी। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली को पूरी तरह बायपास करेगा, जिससे ट्रैफिक जाम का दबाव कम होगा और यात्रा ज्यादा तेज, सुगमदायक होगी।

कहां से कहां तक होगा रैपिड रेल कॉरिडोर (Rapid Rail Corridor)

दरअल् प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर की शुरुआत गुरुग्राम के IFFCO चौक से होगी और यह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक पहुंचेगी। इस रूट का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि यह दिल्ली में एंट्री किए बिना ही गुरुग्राम और नोएडा को डायरेक्ट जोड़ेगी। NCRTC ने इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर हरियाणा सरकार को सौंपी गई है। रिपोर्ट के तहत यह कॉरिडोर एनसीआर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले राहीगरों तथा यात्रियों के लिए सुगमदायक होगा।

Rapid Rail Corridor: Travel from Gurugram to Noida will now take just 38 minutes via the Rapid Rail Corridor. Know the full details here.
Rapid Rail Corridor: Travel from Gurugram to Noida will now take just 38 minutes via the Rapid Rail Corridor. Know the full details here.

IGI और जेवर एयरपोर्ट भी जुड़े (Rapid Rail Corridor)

पाठकों को बता दें कि इस रैपिड रेल परियोजना में सबसे अहम बात यह है कि यह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से डायरेक्ट जोड़ेगी। इससे हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट बदलने में ज्यादा कम टाइम लगेगा। खास तौर पर इंटरनेशनल ट्रांजिट यात्रियों, बिजनेस ट्रैवलर्स और टूरिस्ट्स के लिए यह कनेक्टिविटी बेहत्तर साबित होगी। एयरपोर्ट के बीच तेज और भरोसेमंद रेल कनेक्शन से NCR की पहचान एक मॉडरन ट्रांसपोर्ट हब के रूप में जानी जाएगी।

ये भी पढ़ें  Rajsthan-Haryana NH-11 : राजस्थान में यहां हरियाणा बॉर्डर तक बनेगा फोरलेन नेशनल हाईवे, केंद्र की तरफ से मिली 2203 करोड़ रुपए स्वीकृति

15 हजार करोड़ की लागत बनेगा (Rapid Rail Corridor)

  • एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रैपिड रेल परियोजना की संभावित लागत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये होगी।
  • छह स्टेशनों वाले इस रूट में ट्रेन सेक्टर-54 से होते हुए फरीदाबाद के बाटा चौक तक पहुंचेगी।
  • इसके बाद यह सेक्टर 85-86 के इंटरसेक्शन से होते हुए नोएडा के सेक्टर 142 और 168 की तरफ बढ़ेगी और अंत में सूरजपुर पर समाप्त होगी।
  • यह रूट उद्योग, आईटी हब और रिहायशी क्षेत्रों को जोड़ते हुए NCR की आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।
Rapid Rail Corridor: Travel from Gurugram to Noida will now take just 38 minutes via the Rapid Rail Corridor. Know the full details here.
Rapid Rail Corridor: Travel from Gurugram to Noida will now take just 38 minutes via the Rapid Rail Corridor. Know the full details here.

जेवर एयरपोर्ट की तैयारी मजबूत (Rapid Rail Corridor)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तेजी से ऑपरेशनल होने की तरफ बढ़ रहा है। एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से डायरेक्ट जोड़ा गया है, जबकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बल्लभगढ़ लिंक से हरियाणा और पश्चिमी भारत से पहुंच और सरल एवं सुगम हो गया है। इसके अतिरिक्त ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे गाजियाबाद, मेरठ, पलवल और सोनीपत से डायरेक्ट रास्ता मिलेगा। रैपिड रेल और एक्सप्रेसवे नेटवर्क मिलकर NCR में सफर को पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुगमदायक होगा।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment