Gold prices today : देश भर में सोने की कीमतें लगातार रिकार्ड पर रिकार्ड कायम कर रही हैं। खरमास भी सोने चांदी की बढ़ती कीमतों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। पिछले 24 घंटों में ही सोने की कीमतों में 2 हजार प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। आज 24 दिसंबर 2025 को सोने चांदी की कीमतें क्या रही, आज सोने का भाव कहां तक पहुंचा, जानते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का (Gold rate today) भाव 1 लाख 36 हजार 283 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को सुबह सोने का भाव 1 लाख 33 हजार 970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। एक ही दिन में सोने के रेटों ने लंबी छलांग मारी। दिल्ली सर्राफा बाजार में (Gold prices) सोना बढ़कर 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया
IBJA पर आज सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)
सोने की शुद्धता सुबह के रेट (Gold prices)
सोना 24 कैरेट 136283 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 135737 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 124835 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102212 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79726 रुपये प्रति 10 ग्राम
aaj ka sone ka bhav :हरियाणा में सोने का भाव
हरियाणा में सोने की कीमतों की बात करें तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, अंबाला, भिवानी, जींद जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 34 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। यह लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है। हरियाणा में 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार 470 रुपए प्रति 10 ग्राम के असपास चल रहा है।
आज के चांदी के भाव (today silver price)
चांदी का भाव आज कितने पर चल रहा है, अगर इसकी बात करें तो चांदी भी सोने के नक्शे कदम पर चल रहा है। चांदी अब 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार नया-नया रिकॉर्ड बना रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी बढ़कर 2 लाख 11 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।














