Haryana Metro Announcement : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने की घोषणा, हरियाणा के इन दो शहरों में चलेगी मेट्रो! जानिए यहां पूरी जानकारी

On: December 23, 2025 8:10 PM
Follow Us:
Haryana Metro Announcement: Union Minister of State Krishnapal announced that the metro will run in these two cities of Haryana! Learn all the details here!

Haryana Metro Announcement : हरियाणा-वासियों के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दें कि, हाल ही में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हथीन अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के नवनिुयक्त चेयरमैन हरजीत डागर के पदग्रहण समारोह में एक बड़ी घोषणा की है। इस अवसर पर उन्होनें हरियाणा में मेट्रो चलाने की अहम घोषणा की है, आए जानें आगे किन शहरों में चलेगी मेट्रो…

हथीन विकास कार्यों के बारे में मंत्री ने क्या बताया ? (Haryana Metro Announcement)

केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने कहा है कि प्रदेश सरकार में हथीन क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। हथीन के गांव मानपुर व मिंडकौला में महिला कालेज खोला गया है। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति को दुरुस्त करवाई गई । हथीन के विकास को नए आयाम देने के लिए हथीन बाईपास रोड का निर्माण किया गया है। हथीन में करोड़ों रुपये की लागत से विश्राम गृह बनाया गया है, ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों और मेहमानवाजी में आने लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सके।

Haryana Metro Announcement: Union Minister of State Krishnapal announced that the metro will run in these two cities of Haryana! Learn all the details here!
Haryana Metro Announcement: Union Minister of State Krishnapal announced that the metro will run in these two cities of Haryana! Learn all the details here!

 

इन शहरों में चलेगी मेट्रो (Haryana Metro Announcement)

हथीन अनाज मंडी में गुर्जर ने कहा कि हथीन के विकास की वजह से किसानों की जमीनों के भाव आसमान छूने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास के लिए बड़ी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के इसी कार्यकाल में बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाई जाएगी, जिससे हजारों-लाखों यात्रियों का सफर सरल एवं सुगम के साथ सुविधानजनक होगा।

ये भी पढ़ें  Jind Demolition : जींद में 11 एकड़ में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, 20 मकानों की डीपीसी तोड़ी, दो गिराए
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment