Free Gas connection : हरियाणा में इन महिलाओं को मिलेगा फ्री में गैस सिलेंडर, प्रक्रिया शुरू

On: December 22, 2025 11:13 AM
Follow Us:
Free Gas connection Prime Minister Ujjwala Yojana BPL Haryana

Free Gas connection : हरियाणा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत BPL महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन मिलेंगे। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन महिलाओं को अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिला वह महिलाएं एजेंसी में जाकर अपने फॉर्म जमा करवा सकती है। फॉर्म भरने की प्रकिया शुरू कर दी गई।

बता दें कि जो महिलाएं योजना की पात्र हैं, उनसे फार्म भरने व गैस कनेक्शन देने पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता बल्कि मंत्रालय, केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से फ्री कनेक्शन का प्रावधान है। सभी जिलों में पात्र महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं। प्रतिदिन 20 से 30 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

Free Gas connection :  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ ऐसे लें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जो महिलाएं पात्र हैं, उन्हें अपना राशन कार्ड, इन्कम प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, पति का आधार कार्ड, बैंक खाता व मोबाइल नंबर दर्ज करवा होगा। लाभ पात्र महिला का अंगूठा लगने के बाद केवाईसी के लिए फॉर्म समिट होगा। उसके बाद एजेंसी से काल आएगी। बता दें कि साल 2016 में बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिये गये थे जो लोग तब वंचित रह गये थे वे इसका लाभ अब ले सकते है।

Free Gas connection : निशुल्क दे रहे है कनेक्शन

गैस एजेंसी संचालक नितिन कुमार ने बताया कि BPL परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। जिन बीपीएल महिलाओं को अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिला है वे महिलाएं अपना फॉर्म जमा करवा सकती हैं। फॉर्म एजेंसी में निशुल्क भरे जा रहे हैं और फ्री गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  Dayalu Yojana 2025 : जानें हर‍ियाणा सरकार की ये विशेष 'दयालु' योजना, सरकार की तरफ से मिलते है 5 लाख रु तक कि सहायता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment