Agniveer Reservation : पिछले तीन-चार वर्षों से सेना में किए गए बदलावों से विवाद बढ़े, जैसा कि अग्नीवर को लेकर और उसकी भर्तियां पर सवाल उठे। दरअसल् बता दें कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा बलों में करियर की उम्मीदों को और मजबूत करते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) की भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, अब BSF में कांस्टेबल स्तर पर सीधी भर्ती की 50 फीसदी सीटें पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए आरक्षित होंगी। यह फैसला अग्निपथ योजना के जरिए सेवा दे चुके युवाओं को एक स्थायी और सुरक्षित करियर देने की दिशा में बड़ा निर्णय माना जा रहा है।
10 फीसदी से सीधे 50 फीसदी हुआ आरक्षण कोटा (Agniveer Reservation)
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक BSF में पूर्व अग्निवीरों के लिए मात्र 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्तावित था, किंतु नए संशोधन के बाद इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। इसका अर्थ यह है कि हर भर्ती साल में कांस्टेबल पदों की आधी सीटें उन युवाओं को मिलेंगी, जिन्होंने अग्निवीर के रूप में चार साल की सेवा पूर्ण की है। इससे हजारों पूर्व अग्निवीरों को रोजगार का बड़ा मौका मिलेगा, जो अपने अनुभव और हुनर से कामयाब हो सकेंगे।

कितनी आयु रखी गई है ? (Agniveer Reservation)
आवेदकों को बता दें कि, नई भर्ती व्यवस्था के तहत सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है। वहीं, पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में खास छूट दी जाएगी। पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को ज्यादात्तर 5 साल और बाद के बैच के अग्निवीरों को 3 साल तक की आयु में छूट मिलेगी। इससे अग्निवीर सेवा पूरी कर चुके युवाओं के लिए भर्ती में बाधाएं कम होंगी।
अन्य कैटेगरी के लिए भी निर्धारित हुआ आरक्षण (Agniveer Reservation)
गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक BSF कांस्टेबल भर्ती में 50 फीसदी सीटें पूर्व अग्निवीरों के लिए, 10 फीसदी सीटें पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए और 3 फीसदी तक सीटें BSF के कॉम्बैटाइज्ड कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के समायोजन के लिए आरक्षित रहेंगी। इस तरह भर्ती प्रक्रिया में सभी अनुभवी कैटेगरी को संतुलित रूप से शामिल किया गया है। इससे से भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ेगी।
फिजिकल टेस्ट से बड़ी राहत (Agniveer Reservation)
- नई भर्ती नियमों में एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन यह है कि पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से पूरी तरह छूट दी जाएगी।
- चूंकि ये युवा पहले ही सेना में कठोर प्रशिक्षण से गुजर चुके होते हैं, इसलिए सरकार ने उन्हें दोबारा शारीरिक परीक्षण से मुक्त रखने का कदम उठाया है।

शैक्षणिक योग्यता ये होगी (Agniveer Reservation)
- पाठकों को बता दें कि, BSF कांस्टेबल भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
- वहीं, पूर्व सैनिकों के लिए सेना की समकक्ष योग्यता को भी मान्यता दी जाएगी, जिससे उन्हें आवेदन में किसी तरह की समस्या न हो।
दो चरणों में होगी ये भर्ती प्रक्रिया (Agniveer Reservation)
- ग्रह मंत्रालय के नए नियमों के जरिए भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जाएगी।
- पहले चरण में 50 फीसदी सीटों पर केवल पूर्व अग्निवीरों की भर्ती होगी, जिसे संबंधित नोडल फोर्स द्वारा कराया जाएगा।
- दूसरे चरण में बाकी 47 फीसदी सीटों (जिसमें 10 प्रतिशत पूर्व सैनिक शामिल हैं) पर भर्ती स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) के माध्यम से की जाएगी।
- अगर पहले चरण में कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें भी दूसरे चरण में भरा जाएगा।

महिला उम्मीदवारों की सीटें निर्धारित होंगी (Agniveer Reservation)
- दरअसल् ग्रह मंत्रालय द्वारा भर्तियों में महिला उम्मीदवारों के लिए अलग से निश्चित प्रतिशत निर्धारित नहीं किया गया है।
- उनकी सीटें हर साल BSF के महानिदेशक (DG BSF) द्वारा कार्यात्मक जरूरतों के आधार पर निर्धारित की जाएंगी।
मिलेगा मजबूती का आधार (Agniveer Reservation)
- गृह मंत्रालय का यह फैसला अग्निपथ योजना को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
- इससे युवाओं को यह विश्वास मिलेगा कि चार साल की सेवा के बाद उनके पास CAPFs और असम राइफल्स में स्थायी नौकरी का विकल्प मौजूद है।
- साथ ही, केंद्रीय सुरक्षा बलों को पहले से प्रशिक्षित, अनुशासित और अनुभवी जवान मिलेंगे।
अग्निपथ योजना के बारे में जानें (Agniveer Reservation)
- पाठकों को बता दें कि, अग्निपथ योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने जून 2022 में की थी।
- इस योजना तहत 17.5 से 21 वर्ष की उम्र के युवाओं को थल सेना, वायु सेना और नौसेना में चार साल के लिए अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाता है।
- इस अवधि के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखा जाता है, जबकि 75 फीसदी अग्निवीर सेवा से बाहर हो जाते हैं।














