Ration Card Update : राशनकार्ड को लेकर सरकार की तरफ नई अपडेट आई है, बता दें कि राशनकार्ड से जुड़ी मुखिया की मृत्यु होने पर अब कार्ड निरस्त तथा बंद नहीं किया जाएगा। चूंकि वही राशनकार्ड नंबर कार्ड में जुड़े वरिष्ठ सदस्य (महिला) के नाम से कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं शादीशुदा बेटियां भी अब मायके से अपना नाम ससुराल में ऑनलाइन ट्रांसफर करा सकेंगी। आए जानें लेख माध्यम से पूरी जानकारी..
राशनकार्ड में क्या-क्या अपडेट आया है ? (Ration Card Update)
पाठकों को बता दें कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजनाओं के अनुसार गरीब परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न राशन मुहैया कराया जाता है। मगर सरकार द्वारा राशनकार्ड में कई सुविधाएं बढ़ा दी है जोकि कार्डधारकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। सरकार द्वारा जारी आदेश में राशनकार्ड विभाजन, यूनिट स्थानांतरण, राशनकार्ड स्थानांतरण, राशनकार्ड समर्पण, यूनिट निरस्तीकरण तथा मृत्यु की दशा में राशनकार्ड की मुखिया बदलने के लिए आवेदन की सुविधा प्रदान कर दी गई है।

अब आप अपने राशनकार्ड से संबंधित इन सेवाओं हेतु अपने राशनकार्ड नंबर से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त आवेदन के 15 दिन के अंदर निस्तारण तथा बंद कर दिया जाएगा।
मुखिया बनने के लिए क्या करना है अनिवार्य है ? (Ration Card Update)
दरअसल्, यदि किसी प्राकृतिक घटनाओं के कारण आपके राशनकार्ड की मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो, उसी कार्ड नंबर पर मुखिया बनने के लिए महिला का होना अनिवार्य है। जोकि उस सदस्य का नाम राशनकार्ड में पहले से दर्ज होना चाहिए। आवेदन करने के बाद विभागीय जांच पड़ताल के 15 दिन बाद आपके परिवार में से किसी का नाम राशनकार्ड में मुखिया के रूप में हो जाएगा। इससे राशकार्ड भी नहीं बदलेगा और सदस्य भी आसानी से जुड़ सकेंगे।














