silver price gold price : 21 दिसंबर 2025 को सोना चांदी के रेट क्या रहे, जानें आज के ताजा भाव

On: December 21, 2025 7:09 AM
Follow Us:
Silver price: What were the rates of gold and silver on December 21, 2025, know today's latest prices

silver price gold price : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आज रविवार को मार्केट बंद रही, इसलिए शुक्रवार रात के ही प्राइस मान्य रहेंगे। आइए जानते हैं आपके शहर समेत देश भर में आज 21 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है।

प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 779 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए दो दिन यही कीमत रहेगी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही।

हरियाणा (Haryana me sona chandi ka bhav) की बात करें तो हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, भिवानी, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने से ही आभूषण (silver price gold price) आदि बनते हैं और आम तौर पर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। चंडीगढ़ में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।

IBJA पर देश भर का सोने का भाव (silver price gold price today)

सोना 24 कैरेट      : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट      : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट      : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट      : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट      : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम

ये भी पढ़ें  Gold Silver price update : 10 जनवरी 2026 को सोने चांदी का भाव क्या रहा, जानिए

silver price gold price today: चांदी की कीमतों में भी गिरावट

देश भर में चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। दिल्ली समेत आसपास के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 9 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। एक दिन पहले ही 2 लाख 12 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का चांदी का भाव था। हरियाणा में आज चांदी के भाव (Haryana Silver Price Today) की बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 11 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment