Gold Silver Price update : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें 20 December 2025 के सोना चांदी के भाव

On: December 20, 2025 7:28 AM
Follow Us:
20 december 2025 Gold Silver Price update sona chandi k bhav

Gold Silver Price update : देश भर में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। हालांकि आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहर समेत देश भर में आज 20 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है।

प्रसिद्ध वेबसाइट इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 779 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए दो दिन यही कीमत रहेगी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही।

हरियाणा (Haryana me sona chandi ka bhav) की बात करें तो हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, भिवानी, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी समेत बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 24 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 22 कैरेट सोने से ही आभूषण आदि बनते हैं और आम तौर पर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग किया जाता है। चंडीगढ़ में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार 245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।

IBJA पर देश भर का सोने का भाव (Gold Rate Today)

  • सोना 24 कैरेट    : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट    : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट    : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट    : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट    : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम
ये भी पढ़ें  8 November Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतें घटी, देखें आज के ताजा भाव, दिवाली के बाद न्यूनतम पर आया सोना

Gold Silver Price update र: चांदी की कीमतों में भी गिरावट

देश भर में चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। दिल्ली समेत आसपास के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 9 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। एक दिन पहले ही 2 लाख 12 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का चांदी का भाव था। हरियाणा में आज चांदी के भाव (Haryana Silver Price Today) की बात करें तो हरियाणा के बड़े शहरों में चांदी 2 लाख 11 हजार 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment