Haryana Police Bharti 2026 : हरियाणा में जल्द ही 6300 के करीब पुलिस की भर्ती होने जा रही है। इसे लेकर गृह विभाग के ACS द्वारा गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार पुलिस भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। लिखित परीक्षा (Written Exam) के लिए 10 गुणा कैंडिडेट को बुलाया जाएगा। यही अभ्यर्थी शारीरिक माप परीक्षा और शारीरिक जांच परीक्षा पास करने वालों में चयनित होंगे। 97 प्रतिशत वेटेज लिखित परीक्षा के होंगे, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न, बहुविकल्प प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सामने अंक दिए जाएंगे।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा पुलिस (Haryana Police Bharti) में 5750 कर्मियों तथा 550 अतिरिक्त महिला कांस्टेबल भर्ती की मंजूरी दी है। लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। सरकार की ओर से लिए गए फैसले के अनुसार एनसीसी का अतिरिक्त वेटेज मिलेगा। ए ग्रेड के प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवार को एक तो बी ग्रेड पर दो और सी ग्रेड पर 3 अंक मिलेंगे।
Haryana Police Bharti : हरियाणा पुलिस का संभावित सिलेबस
हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामयिक, सामान्य तर्क, बौद्धिक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता, कृषि, पशुपालन व संबंधित क्षेत्र या ट्रेड आदि के प्रश्न होंगे। कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान से संबंधित कम से कम 10 प्रतिशत प्रश्न होंगे। इसके अलावा 20 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा के बारे में पूछे जाएंगे।
Haryana Police Bharti : 12वीं तक के स्तर की होगी परीक्षा
हरियाणा पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए पेपर में दिए जाने वाले प्रश्नों का स्तर सिपाही पद के लिए 12वीं परीक्षा स्तर का होगा। एसआई पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति की अनुमानित योग्यता जैसा होगा। कट आउट के लिए जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 50 प्रतिशत, आरक्षित वर्ग के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिएं।








