Silver Price Gold Price Update : देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को चल रहा है। हालांकि इस साल चांदी के नखरे बढ़े और 9 महीने में चांदी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सोने-चांदी के इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ कि मात्र 9 महीने में ही रेट डबल हो गए हों। आज यानि 18 दिसंबर को सोने चांदी के भाव (silver rates, Gold rates) क्या रहे, आइए बताते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि वीरवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 32 हजार 317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हरियाणा में गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत, भिवानी, जींद, हिसार, करनाल जैसे शहरों में 24 कैरेट (Haryana Gold price) सोने का भाव 1 लाख 35 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रहा जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 24 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास (Silver Price Gold Price) दर्ज की गई। हरियाणा में (Haryana silver price) चांदी का भाव 2 लाख 22 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक चल रहा है। इसमें हर शहर के हिसाब से थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है।
आज का सोने का भाव (Gold Price Today)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 132317 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 131787 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 121202 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 99238 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 77405 रुपये प्रति 10 ग्राम
9 महीने में डबल हुए चांदी के भाव (Silver rates Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 18 दिसंबर 2025 को चांदी (Chandi ka bhav) का भाव 2 लाख 750 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। हरियाणा में चांदी के भाव 2 लाख 22 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहे हैं लेकिन इसमें लोकल मार्केट के चार्ज, टैक्स भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले 18 मार्च 2025 को चांदी का भाव 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया था। आज 9 महीने में ही चांदी का भाव 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
बता दें कि चांदी को 50 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचने में 14 साल लग गए थे लेकिन 2 लाख रुपए तक पहुंचने में मात्र 9 माह का ही समय लगा। दरअसल सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का भारी इस्तेमाल हो रहा है। इस कारण चांदी की खपत ज्यादो हो रही (Silver Price Gold Price) है तो डिमांड बढ़ने के कारण रेट बढ़ रहे हैं। अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं। निवेशक सिल्वर ETF के जरिए चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे चांदी की डिमांड बढ़ रही है।














