Delhi Government New Plan : दिल्ली वासियों को दिल्ली सरकार एक खुशखबरी देने जा रही है। बता दें कि लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (DFCB) ने राजधानी के सबसे बड़े ड्रेन रीवैंप नियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस जन-कल्याणकारी योजना का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु नजफगढ़ ड्रेन है जिसके दोनों किनारों पर UER-2 के अनुसार 57 किमी लंबा दो-लेन सेवा मार्ग बनाया जाएगा।
राजधानी को मिलेगी गति (Delhi Government New Plan)
दिल्ली सरकार के अनुसार यह परियोजना दिल्ली की गतिशीलता और शहरी अवसंरचना में क्रांति लाने में ऐतिहासिक साबित होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे PWD और I&FC मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया है कि सालों की उपेक्षा के कारण नालों की हालत बद्तर हुई थी, जिससे जलभराव, ट्रैफिक और अस्वच्छता जैसी समस्याएं फैल गई थीं। दिल्ली सरकार अब मिशन मोड में इन समस्याओं को सुधारने पर कार्य कर रही है। जिससे देश की राजधानी के विकास को नए सिरे से गति मिलेगी।

ऱखा इतना करोड़ों रुपया का प्रोजेक्ट (Delhi Government New Plan)
बता दें कि नजफगढ़ ड्रेन के किनारे बनने वाले इस दो-लेन सेवा मार्ग को ₹453.95 करोड़ की लागत से स्वीकृति दी गई है। यह कॉरिडोर UER-II (शहरी विस्तार सड़क-II) और रिंग रोड के समानांतर एक तेज, उच्च क्षमता वाला और वैकल्पिक ट्रांजिट कॉरिडोर बनाएगा। यह नया एक्सप्रेस-वे लाखों यात्रियों को सड़क जाम से बड़ी राहत देगा, विशेषकर उन लोगों को जो पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के भागों से आते-जाते हैं।
दिल्लीवासियों को कैसा मिलेगा लाभ और सुविधा? (Delhi Government New Plan)
- यह नया मार्ग द्वारका के निवासियों को सीधे रिंग रोड और अन्य मुख्य मार्गों तक तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे पालम-जनकपुरी जैसे भीड़भाड़ वाले चौराहों पर प्रेसर कम होगा।
- नजफगढ़ और आस-पास के गांव क्षेत्रों से रोजाना शहर में आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को एक सीधा और सिग्नल-फ्री रास्ता मिलेगा।
- उत्तरी और बाहरी दिल्ली से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तथा यह कॉरिडोर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) की ओर जाने वाले यातायात के लिए एक वैकल्पिक और तेज मार्ग बन सकता है।
- उत्तरी और बाहरी दिल्ली से तथा जो लोग पश्चिम दिल्ली से होकर गुड़गांव की ओर यात्रा करते हैं, उन्हें मुख्य सड़कों पर जाम से बचकर एक नया रास्ता मिलेगा।
- यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यातायात की आवाजाही को सरल बनाएगा, जिससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी।

नाले की कैसी होगी मेगा डीसिल्टिंग ? (Delhi Government New Plan)
- दिल्ली सरकार के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ जल निकासी में सुधार पर भी अहम फैसले लिए है।
- जैसाकि बोर्ड ने नजफगढ़ ड्रेन में सालो से जमा 91 लाख घन मीटर गाद को हटाने के लिए बड़े स्तर पर डीसिल्टिंग अभियान की स्वीकृति दी है।
- आधुनिक ड्रेजिंग तकनीक और पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा।
- यह अभियान ड्रेन की कैरीइंग कैपेसिटी को बढ़ाएगा, जो मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की परेशानियों को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।
पूर्वी दिल्ली के लिए एलिवेटेड रोड की योजना जानें (Delhi Government New Plan)
- दिल्ली सरकार के द्वारा सिर्फ पश्चिम दिल्ली ही नहीं पूर्वी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को राहत देने के लिए भी एक बड़ा फैसला लिया गया है।
- ट्रंक ड्रेन नंबर-1 के साथ एक एलिवेटेड रोड बनाने के लिए विस्तृत व्यवहार्यता शोध को भी स्वीकृति दी गई है।
- इसके अतिरिक्त शाहदरा लिंक ड्रेन का सौंदर्यीकरण, टूटी हुई बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण और कैलाश नगर ड्रेन के रीमॉडलिंग जैसे प्रोजेक्ट को भी मंज़ूरी दी गई हैं।
- इससे गांधी नगर और सीलमपुर जैसे घने क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा।
- मंत्री प्रवेश के अनुसार कि सभी प्रोजेक्ट्स की कड़ी निगरानी होगी और इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।














trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में