Motorola foldable Smartphone : Motorola न्यू ईयर पर ला रहा अपना पहला फोल्डेबल फोन! मार्केट में बड़े स्मार्टफोनों को देगा टक्कर

On: December 12, 2025 12:48 PM
Follow Us:
Motorola foldable smartphone: Motorola is bringing its first foldable phone for the New Year! It will compete with larger smartphones in the market.

Motorola foldable Smartphone : नये साल से नए स्मार्टफोनों का मार्केट खुल जाएगा, इस बीच फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung और Vivo को मजबूत टक्कर देने के लिए Motorola अपना पहला फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि इस अपकमिंग फोन की पहली झलक CES 2026 में देखने को मिल सकती है और इसमें गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की तरह अपडेटेड फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसकी कीमत भी अन्य फोल्डेबल स्मार्ट फोन के समान प्रीमियम रेंज में निर्धारित की जाएगी।

मिलें लॉन्चिंग के संकेत (Motorola foldable Smartphone)

पाठकों को बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो यानी CES 2026 का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर जोरदार वायरल हुआ है। इसमें मोटोरोला के बुक-स्टाइल में ओपन होने वाले फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग का संकेत मिले है, किंतु आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग से जुड़ी कोई सूचनाएं नहीं मिली है। जल्द ही लॉन्चिंग के लिए डेट जारी हो सकती है।

Motorola foldable smartphone: Motorola is bringing its first foldable phone for the New Year! It will compete with larger smartphones in the market.
Motorola foldable smartphone: Motorola is bringing its first foldable phone for the New Year! It will compete with larger smartphones in the market.

किससे होगी सीधी टक्कर (Motorola foldable Smartphone)

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस अपकमिंग फोन को रेजर सीरीज के तहत लाया जा सकता है। दरअसल् इसका मार्केट में सीधा मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे फोल्डेबल फोन्स से होगा। आपकी सूचनाएं के लिए बता दें कि बाजार में मोटोरोला के सिर्फ clamshell स्टाइल वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के आने से कंपनी के पोर्टफोलियो का विस्तार हो पाएगा। इससे मार्केट में स्मार्टफोनों की एक अलग नई छाप दिखेगी।

पिछले माह में पेश हुआ ये स्मार्टफोन (Motorola foldable Smartphone)

बता दें कि स्मार्टफोन मेकर मोटोरोला ने पिछले माह यानी नवंबर में Moto G57 Power को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखी गई है और इसमें 6.7 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स है और इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगा है। दिखने में शानदार और बेहद स्लीम है।

ये भी पढ़ें  lucky oberoi : जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, हस्पताल में तोड़ा दम

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment