PACS Loan Farmer : बैंकों से लिया है लोन तो किसान कर सकते हैं वन टाइम सेटलमेंट, केवल मूल जमा करवाएं, ब्याज होगा माफ

On: December 11, 2025 6:27 AM
Follow Us:
PACS Loan Farmer Banks Loan Farmer One Time Settlement Scheme Principal Deposit Interest will be waived

PACS Loan Farmer : हरियाणा के कर्जे में फंसे किसानों को सैनी सरकार ने राहत दी है। जिन किसानों ने पैक्सों से लोन लिया हुआ है और वह ब्याज पर ब्याज भर रहे हैं तो ऐसे किसानों के लिए सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत किसान केवल अपनी मूल राशि को जमा करवाते हैं तो उनका पूरा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। 31 मार्च 2026 तक यह योजना लागू रहेगी।

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने बजट भाषण में किसानों की पेक्सों की तरफ बकाया ऋण की समस्या के समाधान के लिए एकमुश्त निपटान योजना लाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद सरकार ने ये योजना शुरू की है। PACS से ऋण लेने वाले किसान (PACS Loan Farmer) अगर अपने ऋण की मूल राशि समिति के खातों में जमा करवाते हैं तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

PACS Loan Farmer : इन किसानों को मिलेगी राहत

पैक्स से लोन लेकर ब्याज भरने वाले प्रदेश के करीब 6 लाख 81 हजार 182 किसानों और गरीब मजदूरों का 2 हजार 266 करोड़ रुपए का ब्याज माफ हो जाएगा। इतना ही नहीं, जिन किसानों की मौत हो चुकी है और उनके नाम लोन है तो ऐसे 2 लाख 25 हजार मृत किसानों के परिवार भी इस योजना के दायरे में आते हैं और वह भी इसका लाभ उठाते हुए मूल राशि जमा करवाकर ब्याज माफ करवा सकते हैं। वन टाइम सेटलमेंट योजना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

PACS Loan Farmer : फसल खराबा के 116 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले

अगस्त- सितंबर में बेमौसमी बारिश के कारण जिन किसानों की फसल खराब हो गई थी और सरकार ने पोर्टल के जरिए किसानों से मुआवजा के आवेदन मांगे थे, उन किसानों के खातों में मुआवजा राशि डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सैनी सरकार ने 53 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की मुआवजा राशि जारी की गई है। एक सप्ताह तक किसानों के खातों में राशि आ जाएगी।

ये भी पढ़ें  New Solar Connection : खेतों में सोलर कनेक्शन की A to Z जानकारी, कैसे करें आवेदन, क्या चाहिएं कागज

PACS Loan Farmer : सबसे ज्यादा प्रभावित इन जिलों को मिली इतनी राशि

  • जिले का नाम       -जारी मुआवजा राशि
  • चरखी दादरी        -23 करोड़ 55 लाख रुपए
  • हिसार                 -17 करोड़ 82 लाख रुपए
  • भिवानी                -12 करोड़ 15 लाख रुपए
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment