Starlink Internet Service : भारत में स्टारलिंक ने इंटरनेट सेवाएं की शुरु, कंपनी ने अपने प्लान लान्च किए! जानिए यहां पूरी जानकारी

On: December 10, 2025 6:04 PM
Follow Us:
Starlink Internet Service: Starlink launches internet services in India, company launches its plans! Learn all the details here.

Starlink Internet Service : दुनिया के सबसे बड़े उधमी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक ने भारत में आखिरकर अपना रेजिडेंशियल प्लान लॉन्च कर दिया है। अब देखते हैं कि कंपनी भारत में अपने प्लानों के माध्यम से अपना बाजार कैसा खड़ी करती है। बता दें कि कंपनी के रेजिडेंशियल प्लान की कीमत 8,600 रुपए प्रति माह रखी है। वहीं एक बार खरीदने वाले हार्डवेयर की कीमत 34 हजार रुपए होगी। कंपनी इसमें अनलिमिटेड डाटा, 99.9% अपटाइम, आसान सेटअप और 30 दिन का ट्रायल दे रही है।

भारत में स्टारलिंक प्लान की कीमतें यहां जानें (Starlink Internet Service)

पाठकों को बता दें कि, स्टारलिंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अब भारत के लिए प्लान प्राइस दिखने लगा है। वेबसाइट पर एक प्लान 8,600 रुपए/माह का सब्सक्रिप्शन, 34,000 रुपए का हार्डवेयर किट (डिश, राउटर आदि) और अनलिमिटेड डाटा शामिल है। इसके साथ ही उपयोगकर्ता को 30 दिन की ट्रायल सुविधा भी मिलेगी। ट्रायल की सहायता से नए उपयोगकर्ता पहली इंटरनेट सेवाएं आजमा सकते हैं और फिर आप तय कर सकते हैं कि ये सेवाएं जारी रखनी है या नहीं।

Starlink Internet Service: Starlink launches internet services in India, company launches its plans! Learn all the details here.
Starlink Internet Service: Starlink launches internet services in India, company launches its plans! Learn all the details here.

कंपनी की तरफ से जल्द बिजनेस प्लान जारी हो सकते हैं (Starlink Internet Service)

कंपनी के अनुसार रेजिडेंशियल प्लान तो लॉन्च कर दिया गया है, किंतु बिजनेस प्लान से जुड़ी सभी सूचनाएं अभी नहीं दी गई है। संभावित है की कंपनी जल्द ही अपने कमर्शियल पैकेज और रोलआउट प्लान का एलान कर सकती है। जिससे आम भारतीयों को भी स्टारलिंक सेवाओं का फायदा पहुंच सके।

भारत में कंपनी तेजी से विस्तार की तैयारी में है (Starlink Internet Service)

स्टारलिंक कंपनी ने पिछले कुछ महिनों में भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। बता दें कि स्पेसएक्स ने बेंगलुरु ऑफिस के लिए पेमेंट्स मैनेजर, अकाउंटिंग मैनेजर, सीनियर ट्रेजरी एनालिस्ट और टैक्स मैनेजर की भर्ती भी निकाली है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत के अलग-अलग शहरों में ग्राउंड स्टेशन बनाने की भी तैयारी कर रही है ताकि नेटवर्क और भी मजबूत हो सके, जिससे हर भारतीय तक कंपनी सेवाएं पहुंच सकें।

ये भी पढ़ें  New Kia Seltos Launch : देश में न्यू जेनरेशन के लिए Kia Seltos का प्रोडक्शन हुआ शुरू, कीमतें नये साल को इस तारिख को होगी तय
Starlink Internet Service: Starlink launches internet services in India, company launches its plans! Learn all the details here.
Starlink Internet Service: Starlink launches internet services in India, company launches its plans! Learn all the details here.

भारत को लेकर एलन मस्क ने क्या कहा ? (Starlink Internet Service)

हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में एलन मस्क ने बयान जारी किया कि स्टारलिंक दुनियाभर में तेजी से विस्तार कर रहा है और भारत कंपनी के लिए एक शानदार बाजार है। उन्होंने इस बयान से संकेत दिए कि भारत में स्टारलिंक का विस्तार कंपनी के ग्लोबल मिशन को और मजबूत करेगा। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में जहां आज भी अच्छे इंटरनेट की कमी है, स्टारलिंक वहां एक बड़ी क्रांति ला सकता है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment