Greater Noida NH-91 : 15.11 रुपये करोड़ की लागत से बनेगी दादरी की नई सड़क, जुड़ेगी इस नेशनल हाईवे से

On: December 10, 2025 8:44 AM
Follow Us:
Greater Noida NH-91: A new road to Dadri will be built at a cost of Rs 15.11 crore, connecting it to this national highway.

Greater Noida NH-91 : देशभर में आर्थिक को मजबूत करने के लिए औधोगिक क्षेत्रों को बढ़ाने हेतु नए-नए नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं। बता दें कि  ग्रेटर नोएडा के दादरी तक करीब 2 किमी लंबे रास्ते को पुनः बनाने की तैयारी चल रही है। यह सड़क ज्यादा समय से गड्ढों और खराब लेवलिंग की वजह से लोगों को वाहन चलाने में समस्याएं आ रही है, इसलिए इस सड़क को दुबारा बनाने के लिए तैयारी शुरु कर दी है।

परियोजना को मिली स्वीकृति (Greater Noida NH-91)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दादरी रेलवे क्रॉसिंग से NH-91 (जीटी रोड) तक करीब 2 किमी लंबे रास्ते को पुनः निर्माण करने के लिए , इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। यह सड़क ज्यादा समय से रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक बने गहरे गड्ढों के हादसों के रुप में खतरों की पहचान बन चुकी है। बरसात के दिनों यहां जलभराव जैसी स्थिति और बदतर बन जाती है, जिसके चलते प्राधिकरण ने PWD के दायरे में होने के बावजूद इसे खुद पुनः निर्माण करने का फैसला लिया है।

Greater Noida NH-91: A new road to Dadri will be built at a cost of Rs 15.11 crore, connecting it to this national highway.
Greater Noida NH-91: A new road to Dadri will be built at a cost of Rs 15.11 crore, connecting it to this national highway.

सड़क के निर्माण में कितने रुपये की आएगी लागत (Greater Noida NH-91)

पाठकों को बता दें कि केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) की जांच रिपोर्ट के बाद फैसला लिया गया है कि सड़क को टिकाऊ बनाने के लिए इसे आरसीसी तकनीक से बनाया जाएगा। दोनों तरफ आरसीसी नालियां, इंटरलॉकिंग टाइल्स वाले फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज की मरम्मत भी काम योजना में शामिल है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 15.11 करोड़ रुपये की लगाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  Aadhaar Card Update Rules : आधार कार्ड में जन्मतिथि और एड्रेस कितनी बार अपडेट करा सकते हैं, जानें ये नए नियम

कितने समय में पूरा करना होगा सड़क का निर्माण (Greater Noida NH-91)

प्राधिकरण के बडे़ प्रबंधक राजेश कुमार निम के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया समाप्त होते ही करीब एक माह के अंदर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। चयनित एजेंसी को यह पूरा काम 12 महीनों की समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य है। इससे दादरी क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आने-जाने की बेहत्तर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वाहन चालकों के लिए सफर सरल एवं सुगम बनेगा। इसके साथ ही दादरी–जीटी रोड के अलावा 6-लेन रेलवे ओवरब्रिज, सूरजपुर से तिलपता तक सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्थाओं का निर्माण और मेट्रो डिपो के पास नई सड़क जैसी कई परियोजनाएं भी आगे बढ़ाई जा रही हैं।

 

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment