Haryana Mausam Update : हरियाणा में आगामी एक सप्ताह बादलवाही के साथ-साथ हल्की धुंध छाएगी। सुबह के समय ठंड बढ़ेगी तो दिन में तापमान में हल्की गिरावट होगी। हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत आने वाले दिनों में तापमान कैसा रहेगा, इसके बारे में आपको बताते हैं।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहेगा। इस बीच 9 से 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की (Haryana Mausam Update) बढ़ोतरी की संभावना है।
इसके बाद 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने तथा हवाएं (Haryana Mausam Update) हल्की गति से चलने की संभावना है। डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।














