PM dhan Dhanya Krishi Yojana : ​जानिए पीएम धन धान्य कृषि योजना के बारे में , जिसके तहत क‍िसानों को म‍िला 24 हजार करोड़ का उपहार

On: December 8, 2025 4:55 PM
Follow Us:
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: Learn about the PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, under which farmers received a gift of 24 thousand crore rupees.

PM dhan Dhanya Krishi Yojana : देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने क‍िसानों के हित में एक बड़ी सौगात दी है। बता दें कि क‍िसानों की आय और फसल की उत्‍पादकता बढ़ाने के ल‍िए 24 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री धन धान्‍य कृष‍ि योजना को आरंभ की गई है। इस वर्ष के मध्य 16 जुलाई को इस योजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी थी। पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की 21वीं क‍िस्‍त से पहले यह बड़ा उपहार बीते दो माह पहले 11 अक्‍टूबर को म‍िला। कुछ कृषि विशेषकों ने अनुमान लगाया कि इस योजना से देश के 1.7 करोड़ किसान लाभमंद होंगे। यह योजना क्या है, इसका कैसे फायदा पहुंचेगा, आइए जानते हैं।

पीएम धन धान्य कृषि योजना के बारे में जानें (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चल रही अन्य योजनाओं की तरह पीएम धन धान्य कृषि योजना को स्वीकृति दी गई है। इस योजना के अंतर्गत 11 मंत्रालयों के 36 से अधिक कार्यक्रम को एक साथ करके किसानों के कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा। इस योजना के जरिए सबसे निचले स्तर पर आने वाले 100 जिलों को इस योजना का फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी और उनकी आय को बढ़ाया जाएगा। अनुमान है कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को आर्थिक सहयोग तथा फायदा मिलेगा।

योजना का मकसद (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

  • योजना का मकसद किसानों को अलग-अलग फसल उगाने के लिए प्रेरित करना।
  • योजना का मकसद टिकाऊ और जलवायु परिवर्तन से अप्रभावित रहने वाली फसलें को नियमित बनाए ऱखनें है।
  • योजना का मकसद फसल के बाद स्टोरेज की क्षमता बढ़ाने में भी है
  • सिंचाई की सुविधाओं में बढ़ोतरी करना भी योजना का मकसद है।
  • खेती में नई-नई तकनीक का उपयोग करना भी योजना का मकसद है।
ये भी पढ़ें  Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: Learn about the PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, under which farmers received a gift of 24 thousand crore rupees.
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: Learn about the PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, under which farmers received a gift of 24 thousand crore rupees.

योजना का बजट (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

सरकार इस योजना पर हर वर्ष किसानों को आर्थिक सहयोग रुप से 24 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। इस योजना में 11 मंत्रालय शामिल होंगे और इनकी 36 योजनाओं का फायदा किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

योजना की खासियत (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

  • इस खास योजना से 36 योजनाओं का एक साथ किसानों को लाभ मिलेगा।
  • इस खास योजना के तहत 100 पिछड़े जिलों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।
  • इस खास योजना के तहत किसानों की आय और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी।

योजना का ऐसा मिलेगा फायदा (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

केंद्र सरकार द्वारा जनहित इस योजना के अंतर्गत सीधे तौर पर किसानों को नहीं बल्कि जिलों का चयन किया जाएगा। इस जन-कल्याणकारी योजना में देश के प्रत्येक राज्य से कम से कम एक जिले का चयन किया जाएगा। पूरी योजना के लिए 100 ऐसे जिलों का चयन किया जाएगा, जो देश में निम्न स्तर पर पिछड़े हुए हैं।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: Learn about the PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, under which farmers received a gift of 24 thousand crore rupees.
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: Learn about the PM Dhan Dhanya Krishi Yojana, under which farmers received a gift of 24 thousand crore rupees.

योजना में कैसे चुनें जाएंगे जिले ? (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

जिलों की रैंकिंग 3 मानकों के आधार पर तय होगी।

  1. Low Productivity: वो जिले जहां उत्पादन काफी कम है तथा कृषि से संबधिंत साधनों की त्रुटि हो।
  2. Moderate Crop Intensity: जहां फसल के बीच काफी खाली जगह बच जाती है तथा जहां बंजर भूमि भरमार है।
  3. Below-Average Credit Parameters: जहां किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ कम पहुंच पाता है।

योजना लागू होगी ऐसे? (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

पाठकों को बता दें कि, इस किसानहित योजना को राज्यों और 11 मंत्रालयों के साथ मिलकर लागू किया जाएगा, जबकि यह योजना जिला और ब्लॉक स्तर पर लागू की जाएगी। राज्यों के सहयोग के अतिरिक्त जिला, ब्लॉक और जिला स्तर पर मॉनिटिरिंग टीम बनाई जाएंगी। इसके लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर चुने जाएंगे और एग्रीकल्चर से जुड़े सभी स्टेक होल्डर को जोड़ा जाएगा। हर जिले का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि हर किसान को योजना का लाभ पहुंच सके।

ये भी पढ़ें  PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

योजना का फायदा ऐसे मिलेगा (PM dhan Dhanya Krishi Yojana)

  • इस योजना के तहत कई तरह की एक्टिविटी की जाएंगी, जिससे किसानों को लाभ पहुंचाना उद्देश्य होगा।
  • बकरी पालन, मुर्गी पालन जैसी चीजों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों का कृषि व्यापार बढ़ सके।
  • फसल की कटाई के बाद किसानों के लिए छोटे स्तर के उद्योग शुरू किए जाएंगे, ताकि किसानों के बच्चों के लिए रोजगार पैदा हो।
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment