PM Ujjwala Yojana 3.0 : गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे फ्री सिलेंडर, पहले आओ-पहले पाओ स्कीम, आवेदन शुरू

On: December 7, 2025 9:01 AM
Follow Us:
PM Ujjwala Yojana 3.0 Women from poor families will get free cylinders, first come first serve scheme, applications open

PM Ujjwala Yojana 3.0 : हरियाणा की प्रवासी तथा स्थायी निवासी गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश भर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 को दोबारा शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य देश भर में 25 लाख अतिरिक्त मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित करना है। इसके आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।

अंत्योदय और BPL परिवारों की पात्र वयस्क महिलाओं को इसका सीधे लाभ मिलेगा, क्योंकि अब वे नया मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के अंतर्गत, पात्र लाभार्थियों को LPG कनेक्शन के साथ-साथ पहला रिफिल और हॉटप्लेट (चूल्हा) भी फ्री में दिया जाएगा। कनेक्शन की सुरक्षा जमा राशि और अन्य उपकरणों का खर्च सरकार की ओर से तेल विपणन कंपनियां वहन करेंगी।

PM Ujjwala Yojana 3.0 : यह रहेगी पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया

PM Ujjwala Yojana 3.0 का लाभ लेने के लिए महिला का वयस्क होना और BPL या अंत्योदय परिवार से होना अनिवार्य है। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन पंजीकृत नहीं होना चाहिए। पात्रता सुनिश्चित करने के लिए, परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित बहिष्करण मानदंडों को पूरा नहीं करना होगा, जैसे कि परिवार में किसी का सरकारी नौकरी में होना, आयकर या 10,000 रुपए से अधिक मासिक आय का भुगतान करना, 30 वर्ग मीटर से बड़ा पक्का मकान होना या दोपहिया से अधिक वाहन रखना आदि।

आवेदकों को अनिवार्य रूप से केवाईसी फॉर्म, वंचन घोषणा, आधार कार्ड (परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का) और बैंक खाते का विवरण जमा करना होगा। राहत की बात यह है कि पात्र महिलाएं अब अपने नजदीकी गैस वितरक के पास जाकर ऑफलाइन या संबंधित तेल कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें  MGNREGA Yojana From Fill Step : पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए कैसे अप्लाई करें फॉर्म, जानें यहां पूरी जानकारी

PM Ujjwala Yojana 3.0 : केवल जरूरतमंदों को मिलेगा गैस सिलेंडर

पीएम उज्जवला 3.0 योजना को पारदर्शी और प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के कलिए जिला स्तर पर जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता जिला उपायुक्त करेंगे और इसमें खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सहित तेल कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे। कमेटी का प्राथमिक कार्य आवेदनों की जांच करना, योजना के बारे में जागरूकता फैलाना और सभी कनेक्शनों में से कम से कम 5 प्रतिशत का अनिवार्य भौतिक सत्यापन करना होगा। प्रवासी आवेदकों के मामले में यह सत्यापन 20 प्रतिशत तक किया जाएगा ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न ले सके और जरूरतमंदों को ही सही मायने में स्वच्छ ईंधन मिल सके।

PM Ujjwala Yojana 3.0 : पात्र महिलाएं ऑनलाइन या सीधे वितरक के माध्यम से कर सकती हैं आवेदन

डीएफएससी, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, रेवाड़ी अशोक रावत ने बताया कि केंद्र सरकार के नए निर्देश पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 को फिर से शुरू कर दिया गया है। जिलों मे उज्ज्वला कमेटी के गठन का कार्य पूरा हो चुका है। अब आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आरंभ हो हो चुकी है। पात्र महिलाएं अब बिना किसी देरी के ऑनलाइन या सीधे वितरक के पास जाकर आवेदन कर सकती हैं। एक बार पात्रता की जांच और भौतिक सत्यापन पूरा हो जाने के बाद, मुफ्त कनेक्शन वितरित किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment